लाइव न्यूज़ :

हरियाणा में 17 सितंबर तक मनाया जाएगा शिक्षा पर्व

By भाषा | Updated: September 5, 2021 21:27 IST

Open in App

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने रविवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर घोषणा की है कि राज्य में 17 सितंबर तक ‘शिक्षा पर्व’ मनाया जाएगा। रेवाड़ी जिले में इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान खट्टर ने कहा कि अच्छी शिक्षा जिम्मेदार नागरिक बनाती है जिससे राष्ट्र निर्माण में सहायता मिलती है। खट्टर ने कहा कि शिक्षा पर्व, शिक्षकों को सम्मानित करने का एक और तरीका है और यह 17 सितंबर तक मनाया जाएगा। गौरतलब है कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन भी है। मुख्यमंत्री ने इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में 47.27 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी। खट्टर ने अपने प्रिय शिक्षक के एल गेरा को याद किया और कार्यक्रम के दौरान उनसे फोन पर बात कर हालचाल पूछा। रोहतक में महर्षि दयानन्द विश्वविद्यालय में आयोजित एक अन्य कार्यक्रम में हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि “आत्मनिर्भर भारत” का सपना राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के क्रियान्वयन से ही पूरा होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos