लाइव न्यूज़ :

SHIGGAON-SANDUR-CHANNAPATNA Results Live: कांग्रेस ने तीनों सीट पर किया कब्जा, पूर्व सीएम कुमारस्वामी और बसवराज बोम्मई के बेटे की हार

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 23, 2024 14:30 IST

SHIGGAON-SANDUR-CHANNAPATNA Bypoll Election Results Live: ई. अन्नपूर्णा ने 9,649 मतों के अंतर से विधानसभा उपचुनाव जीत लिया।

Open in App
ठळक मुद्देSHIGGAON-SANDUR-CHANNAPATNA Bypoll Election Results Live: कांग्रेस ने संदूर विधानसभा सीट पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी।SHIGGAON-SANDUR-CHANNAPATNA Bypoll Election Results Live: भाजपा के बंगारू हनुमंतु को 83,967 वोट मिले। SHIGGAON-SANDUR-CHANNAPATNA Bypoll Election Results Live: अन्नपूर्णा को 93,616 वोट मिले।

SHIGGAON-SANDUR-CHANNAPATNA Bypoll Election Results Live: कर्नाटक में तीन विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनाव के लिए शनिवार को जारी मतगणना पूरी हो गई। सत्तारूढ़ कांग्रेस ने संदूर, शिग्गांव और चन्नपटना में बाजी मार ली है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) तथा जनता दल-सेक्युलर (जद-एस) को बुरी तरह से हराया। कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस ने संदूर विधानसभा सीट पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी और इसकी उम्मीदवार ई. अन्नपूर्णा ने 9,649 मतों के अंतर से विधानसभा उपचुनाव जीत लिया।

निर्वाचन आयोग ने बताया कि अन्नपूर्णा को 93,616 वोट मिले, जबकि भाजपा के बंगारू हनुमंतु को 83,967 वोट मिले। बेल्लारी से सांसद ई तुकाराम की पत्नी अन्नपूर्णा ने भाजपा एसटी मोर्चा के अध्यक्ष बंगारू हनुमंतु को हराकर जीत हासिल की। यह सीट ई तुकाराम के इस्तीफे से रिक्त हुई थी। ई. तुकाराम के लोकसभा में निर्वाचित होने के बाद संदूर सीट रिक्त हुई थी।

इस सीट पर उपचुनाव 13 नवंबर को हुआ था। संदूर, शिग्गांव और चन्नपटना में उपचुनाव इन सीट के प्रतिनिधियों - कांग्रेस के ई तुकाराम, भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई और जद (एस) नेता एवं केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी के लोकसभा के लिए चुने जाने के बाद रिक्त हो गई थीं।

जद (सेक्युलर) के नेता एच डी कुमारस्वामी के बेटे निखिल कुमारस्वामी चन्नपटना से हार गए। कांग्रेस के सी पी योगीश्वर ने 25413 मतों से बाजी मारी। इस सीट से पांच बार विधायक रहे और पूर्व मंत्री योगीश्वर को 112642 वोट मिले हैं। नामांकन से पहले वे भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए थे।

शिग्गांव में बसवराज बोम्मई के बेटे एवं भाजपा उम्मीदवार भरत बोम्मई की हार हुई। कांग्रेस के यासिर अहमद खान पठान ने 13448 वोट से हराया। निर्वाचन आयोग के मुताबिक भरत बोम्मई को 87308  वोट मिले हैं, जबकि पठान को 100756 वोट मिले हैं।

टॅग्स :Basavaraj S Bommaiएचडी कुमारस्वामीजनता दल (सेकुलर)कांग्रेससिद्धारमैयाSiddaramaiahBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो