लाइव न्यूज़ :

शीला दीक्षित को जेल में काटने पड़े थे 23 दिन, बाद में बनीं लगातार तीन बार CM रहने वाली देश की पहली महिला

By रामदीप मिश्रा | Updated: March 31, 2018 05:39 IST

शीला दीक्षित साल 1998 से 2013 तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रही हैं। उन्हें साल 2013 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

Open in App

नई दिल्ली, 31 मार्चः कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और तीन बार दिल्ली की मुख्यमंत्री रह चुकीं शीला दीक्षित का आज 80वां जन्मदिन है। उनका जन्म 31 मार्च, 1938 को पंजाब के कपूरथला में हुआ था। वह देश की पहली ऐसी महिला हैं जोकि लगातार तीन बार मुख्यमंत्री रही हैं। इसके अलावा वह केरल के राज्पाल का पद भी संभाल चुकी हैं। हालांकि उनका राजनीतिक सफर काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है। 

यहां से की पढ़ाई

शीला दीक्षित ने अपनी स्कूली पढ़ाई दिल्ली के जीसेस एंड मैरी स्कूल से की है, जबकि स्नातक और कला स्नातकोत्तर की पढ़ाई दिल्ली के मिरांडा हाउस कॉलेज से की है। उनका विवाह प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और पूर्व राज्यपाल व केन्द्रीय मंत्रिमंडल में मंत्री रहे उमा शंकर दीक्षित के परिवार में हुआ। शीला दीक्षित के स्वर्गीय पति विनोद दीक्षित आईएएस अफसर थे। शीला दीक्षित के एक बेटा और बेटी है। 

2013 में 'आप' ने हराया

शीला दीक्षित साल 1998 से 2013 तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रही हैं। उन्हें साल 2013 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद 11 मार्च 2014 को उन्हें केरल का राज्यपाल नियुक्त किया गया। हालांकि, मई 2014 में केंद्र में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सरकार बनने के बाद उन्होंने 25 अगस्त 2014 को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

ये है राजनीतिक सफर

शीला दीक्षित 1984 से लेकर 1989 तक उत्तर प्रदेश के कन्नौज से लोकसभा सांसद रहीं। 1986 से 1989 तक वह राजीव गांधी के कैबिनेट में मंत्री भी रहीं। 1998 के आम चुनाव में दिल्ली की पूर्वी दिल्ली सीट से वह बीजेपी के लाल बिहारी तिवारी से हार गईं। इसी साल दिल्ली विधानसभा के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस उनके नेतृत्व में चुनाव जीतने में सफल रहीं। इसके बाद वह 1998 से लेकर 2013 तक वह दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं। 

महिलाओं की सुरक्षा के लिए किया आंदोलन

शीला दीक्षित साल 1990 में अपने 82 साथियों के साथ 23 दिनों तक जेल में भी रही हैं। वह अपने 82 साथियों के साथ महिलाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचारों को लेकर आंदोलन कर रही थीं, उनके आंदोलन के बाद हजारों लोग उत्तर प्रदेश की सड़कों पर समर्थन देने उतर आए थे। वहीं, 1970 के दशक में महिलाओं के लिए दो होस्टल स्थापित करने में उनका अहम योगदान माना जाता रहा है। 

टॅग्स :बर्थडे स्पेशलकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए