लाइव न्यूज़ :

शीना बोरा हत्याकांडः जेल में बंद पीटर मुखर्जी, इंद्राणी का तलाक, 17 साल पुराने विवाह संबंध खत्म

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 4, 2019 14:57 IST

पीटर और इंद्राणी दोनों ही शीना बोरा हत्याकांड में मुकदमे का सामना कर रहे हैं। इंद्राणी की वकील ने बताया कि तलाक आपसी सहमति से लिया गया और अदालत संतुष्ट थी कि यह 17 साल पुराने विवाह संबंध के विच्छेद का उचित मामला है।

Open in App
ठळक मुद्देदंपति ने परस्पर सहमति से तलाक के लिये पिछले साल सितंबर में उपनगरीय बांद्रा के परिवार अदालत में याचिका दायर की थी।दंपति की संपत्तियों के बंटवारे पर भी सहमति बन गई। इसमें स्पेन और लंदन में संपत्तियां, बैंक में पड़ी रकम और अन्य निवेश शामिल हैं।

पूर्व मीडिया कारोबारी पीटर मुखर्जी और उनसे अलग रह रही पत्नी इंद्राणी मुखर्जी के तलाक पर गुरुवार को यहां एक परिवार अदालत ने मुहर लगा दी।

पीटर और इंद्राणी दोनों ही शीना बोरा हत्याकांड में मुकदमे का सामना कर रहे हैं। इंद्राणी की वकील ने बताया कि तलाक आपसी सहमति से लिया गया और अदालत संतुष्ट थी कि यह 17 साल पुराने विवाह संबंध के विच्छेद का उचित मामला है। इस दंपति ने परस्पर सहमति से तलाक के लिये पिछले साल सितंबर में उपनगरीय बांद्रा के परिवार अदालत में याचिका दायर की थी।

तलाक के दौरान दंपति की संपत्तियों के बंटवारे पर भी सहमति बन गई। इसमें स्पेन और लंदन में संपत्तियां, बैंक में पड़ी रकम और अन्य निवेश शामिल हैं। इंद्राणी ने पीटर को तलाक का नोटिस भेजते वक्त दलील दी थी कि उनका विवाह टूट गया है और उनमें सुलह की कोई गुंजाइश नहीं है।

इंद्राणी (47) और पीटर (65) का विवाह 2002 में हुआ था। इंद्राणी की वकील एडिथ डे ने कहा, “अंतत: उनका तलाक हो गया। अदालत ने सहमति की शर्तों के अनुपालन के लिये सभी दस्तावेज देखे और इस बात के लिये संतुष्ट होने के बाद कि यह तलाक का उचित मामला है उन्हें अलग होने की इजाजत दे दी।”

उन्होंने कहा, “यह परस्पर सहमति से हुआ तलाक है जिसमें दोनों ने कार्यवाही के दौरान सहयोग किया।” दोनों ही शीना बोरा हत्या मामले में मुकदमे का सामना कर रहे हैं और 2015 में अपनी गिरफ्तारी के बाद से ही न्यायिक हिरासत में हैं। इंद्राणी जहां भायखला महिला जेल में बंद है, वहीं पीटर मध्य मुंबई के आर्थर रोड जेल में बंद है।

इंद्राणी के पहले रिश्ते से हुई बेटी शीना (24) का अप्रैल 2012 में कत्ल हो गया था और उसके शव को पड़ोस के रायगढ़ जिले में फेंक दिया गया था। इस हत्या का राज तब खुला जब अगस्त 2015 में मुखर्जी के पूर्व ड्राइवर श्यामवर राय को एक अन्य आपराधिक मामले में गिरफ्तार किया गया और उसने इस मामले में भी राज उगला। इंद्राणी का पूर्व पति संजीव खन्ना भी इस मामले में आरोपी है। 

टॅग्स :मुंबईआईएनएक्स मीडियाकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप