लाइव न्यूज़ :

'द केरल स्टोरी' पर प्रतिबंध लगाने की मांग नहीं कर रहा हूं, फिल्म पर जारी विवाद के बीच बोले कांग्रेस सांसद शशि थरूर

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: May 1, 2023 18:32 IST

फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ इस समय चर्चा में है। फिल्म दावा करती है कि केरल से 32000 हिंदू और ईसाई लड़कियों का जबरन धर्म बदला गया और उन्हें ISIS में शामिल होने के लिए देश से बाहर भेज दिया गया। इस फिल्म को केरल सरकार और कांग्रेस से काफी विरोध का सामना करना पड़ रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देफिल्म ‘द केरल स्टोरी’ इस समय चर्चा में हैफिल्म की स्क्रीनिंग पर प्रतिबंध लगाने की मांग हो रही हैकांग्रेस सांसद शशि थरूर प्रतिबंध लगाने का विरोध किया

नई दिल्ली: फिल्ममेकर और प्रोड्यूसर विपुल अमृतलाल की फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ इस समय चर्चा में है। फिल्म में दावा किया गया है कि राज्य की 32,000 लड़कियां लापता हो गईं और बाद में आतंकवादी समूह, आईएसआईएस में शामिल हो गईं। यह फिल्म 5 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली इस फिल्म को केरल सरकार और कांग्रेस से काफी विरोध का सामना करना पड़ रहा है। नेताओं ने राज्य में फिल्म की स्क्रीनिंग पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है।

हालांकि कांग्रेस सांसद शशि थरूर की राय इस मामल में अलग है।  शशि थरूर ने ट्वीट कर के कहा, "मैं इस बात पर जोर देना चाहता हूं कि मैं फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग नहीं कर रहा हूं। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता सिर्फ इसलिए रद्द नहीं की जा सकती कि इसका दुरुपयोग किया जा सकता है। लेकिन केरलवासियों को यह कहने का पूरा अधिकार है कि यह हमारी वास्तविकता की गलत व्याख्या है।"

एक अन्य ट्वीट में थरूर ने एक पोस्ट शेयर किया जिसमें लिखा था कि "केरल में 32000 महिलाओं ने इस्लाम कबूला, इस दावे को साबित करने के लिए सबूत जमा करें और एक करोड़ रुपये ले जाएं।" जवाब में थरूर ने लिखा, "अब केरल में 32,000 महिलाओं के इस्लाम धर्म में कथित धर्मांतरण का प्रचार करने वालों के लिए एक मौका है - अपने मामले को साबित करने और कुछ पैसे कमाने का। क्या वे चुनौती स्वीकार करने के लिए तैयार रहेंगे या कोई सबूत नहीं है क्योंकि कोई सबूत हैं ही नहीं?"

‘द केरल स्टोरी’ पर इस्लाम धर्म को निशाना बनाने के आरोप भी लग रहे हैं। इसके जवाब में निर्देशक, निर्माता ने फिल्म का बचाव और समर्थन करते हुए कहा है कि केरल स्टोरी आतंकवादियों को लक्षित करती है, यह किसी धर्म या समुदाय के खिलाफ नहीं है और पूरी फिल्म में राज्य के खिलाफ कुछ भी नहीं है। इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, निर्देशक सुदीप्तो सेन ने कहा, "मैंने महीनों के शोध के बाद फिल्म बनाई। कोई भी निर्माता फिल्म का समर्थन नहीं करना चाहता था। मेरा दृष्टिकोण बदल गया, पीड़ितों से बात करने के बाद मैं मेरा दृष्टिकोण बदल गया और मैं बहुत प्रभावित हुआ।"

टॅग्स :शशि थरूरकेरलकांग्रेसआईएसआईएसहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह