लाइव न्यूज़ :

राजद्रोह के आरोपी शरजील इमाम को आज दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में किया जाएगा पेश

By भाषा | Updated: January 29, 2020 14:18 IST

शरजील इमाम के सीएए के विरोध में प्रदर्शनों के दौरान दिए गए कथित भाषण के कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उस पर राजद्रोह का मुकदमा दर्ज किया गया। भाषण में उसे यह कहते हुए सुना गया कि असम और पूर्वोत्तर को भारत से ‘‘काटना’’ है।

Open in App
ठळक मुद्देराजद्रोह के आरोपी तथा सीएए विरोधी कार्यकर्ता शरजील इमाम को बुधवार को पटियाला हाउस अदालत में पेश किया जाएगा। शरजील इमाम को मंगलवार को बिहार के जहानाबाद जिले से पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

राजद्रोह के आरोपी तथा सीएए विरोधी कार्यकर्ता शरजील इमाम को बुधवार को पटियाला हाउस अदालत में पेश किया जाएगा। गौरतलब है कि सीएए विरोधी कार्यकर्ता शरजील इमाम को मंगलवार को बिहार के जहानाबाद जिले से पुलिस ने गिरफ्तार किया था। शरजील कथित तौर पर भड़काऊ भाषण देने के मामले में राजद्रोह का मामला दर्ज किये जाने के बाद से फरार था।शरजील को यहां एक अदालत में पेश किया गया जिसने उसे ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने बताया कि इमाम को आज दिल्ली ले आया गया और उसे आज ही पटियाला हाउस अदालत में पेश किया जाएगा।शरजील के सीएए के विरोध में प्रदर्शनों के दौरान दिए गए कथित भाषण के कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उस पर राजद्रोह का मुकदमा दर्ज किया गया। भाषण में उसे यह कहते हुए सुना गया कि असम और पूर्वोत्तर को भारत से ‘‘काटना’’ है।इससे पहले उत्तरप्रदेश के अलीगढ़ के एएमयू परिसर में भाषण देने के लिए उस पर इन्हीं आरोपों में मामला दर्ज किया गया था। दिल्ली पुलिस ने उसके खिलाफ 25 जनवरी को मामला दर्ज किया था। 

टॅग्स :कैब प्रोटेस्टदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया