लाइव न्यूज़ :

निचली अदालत के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा पूर्व जेएनयू छात्र शरजील इमाम, भाषण देने और हिंसा भड़काने का है आरोप

By सुमित राय | Updated: May 11, 2020 14:54 IST

देशद्रोही भाषण देने और हिंसा भड़काने के आरोप में गिरफ्तार शरजील इमाम निचली अदालत के पुलिस को जांच पूरी करने के लिए समय देने के आदेश के खिलाफ दिल्ली उच्च न्यायालय पहुंचा है।

Open in App
ठळक मुद्देजेएनयू का पूर्व छात्र शरजील इमाम निचली अदालत के आदेश के खिलाफ उच्च न्यायालय पहुंचा है।शरजील पर भाषण देने व हिंसा भड़काने का आरोप है और यूएपीए के तहत मामला दर्ज है।

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) का पूर्व छात्र शरजील इमाम निचली अदालत के पुलिस को जांच पूरी करने के लिए समय देने के आदेश के खिलाफ दिल्ली उच्च न्यायालय पहुंचा है। शरजील इमाम पर भड़काऊ भाषण देने व हिंसा भड़काने का आरोप है और अनलॉफुल एक्टिविटी प्रिवेंशन एक्ट (यूएपीए) के तहत मामला दर्ज है।

शरजील इमाम को नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन के दौरान 28 जनवरी को दिल्ली पुलिस ने बिहार के जहानाबाद से गिरफ्तार किया था। दिल्ली पुलिस ने भड़काऊ भाषण देने और हिंसा भड़काने के मामले में एफआईआर दर्ज की थी।

शरजील इमाम का एक कथित भड़काऊ भाषण का वीडियो वायरल हुआ था, जो 13 दिसंबर का बताया गया था। जांच के दौरान सबूतों के आधार पर पुलिस ने शरजील इमाम के खिलाफ आईपीसी की धारा 124 ए (राजद्रोह) और 153 ए ( धर्म, भाषा, नस्ल वगैरह के आधार पर लोगों में नफरत फैलाना) लगाई थी।

जेएनयू से की है मॉडर्न इंडियन हिस्ट्री की पढ़ाई

शरजील इमाम बिहार के जहानाबाद के काको का रहने वाला है, लेकिन गांव में वह कभी नहीं रहा। अपनी फेसबुक प्रोफाइल में उसने खुद को जेएनयू में मॉडर्न इंडियन हिस्ट्री (आधुनिक भारतीय इतिहास) का छात्र बताया है। शरजील का शैक्षणिक बैकग्राउंड काफी बेहतर रहा है और उसने मुंबई से आईआईटी करने के बाद वह उसी कॉलेज में टीचिंग असिस्टेंट का काम कर चुका है। इसके अलावा शरजील इमाम ने डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगेन में भी नौकरी की है।

जदयू के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं शरजील के पिता

शरजील का फैमिली बैकग्राउंड पॉलिटिकल रहा है और उसके पिता अरशद इमाम जदयू के कद्दावर नेता थे। शरजील के पिता अरशद साल 2005 के बिहार विधानसभा चुनाव में जहानाबाद से जदयू के टिकट पर चुनाव लड़े थे, लेकिन हार गए थे। पिता की मौत के बाद शरजील का भाई मुजम्मिल स्थानीय राजनीति में सक्रिय है और चाचा भी जदयू के प्रखंड स्तर के नेता हैं।

टॅग्स :शर्जील इमामजवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)कैब प्रोटेस्टनागरिकता संशोधन कानून
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली दंगा मामले के आरोपी शरजील इमाम करीब 6 साल बाद अंतरिम ज़मानत पर जेल से बाहर आए, परिवार संग मनाएंगे ईद, भाई की शादी में होंगे शरीक

भारत2020 Delhi riots: कोर्ट ने शरजील इमाम को भाई की शादी में शामिल होने के लिए 10 दिन की दी अंतरिम ज़मानत

क्राइम अलर्टJNU छात्रों और पुलिस के बीच झड़प, कोर्ट ने आरोपी छात्रों को 25000 रुपये के मुचलके पर जमानत मंजूर

भारतओवैसी ने उमर और खालिद के जमानत न मिलने पर कांग्रेस को बताया जिम्मेदार, जानिए क्यों

भारतJNU Controversy: जिन छात्रों ने PM मोदी और अमित शाह के खिलाफ अपमानजनक नारे लगाए थे, उन्हें यूनिवर्सिटी से निकाला जाएगा

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी