लाइव न्यूज़ :

शारदा घोटाला: टीएमसी नेता मदन मित्रा ईडी के समक्ष पेश

By भाषा | Updated: March 19, 2021 13:50 IST

Open in App

कोलकाता, 19 मार्च तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री मदन मित्रा शारदा चिटफंड घोटाले की जांच के संबंध में यहां प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों के समक्ष शुक्रवार को पेश हुए।

सीबीआई ने मित्रा को इस मामले में कथित तौर पर शामिल होने के चलते गिरफ्तार किया था और बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी। टीएमसी ने मित्रा को आगामी विधानसभा चुनाव में कामारहाटी सीट से टिकट दिया है।

टीएमसी उम्मीदवार ने कहा, ‘‘ईडी ने मुझे आज अधिकारियों के समक्ष पेश होने के लिए कहा था। मैं जांच में सहयोग करता रहूंगा।’’

ईडी ने पूर्व आईपीएस अधिकारी सुरजीत कार पुरकायस्थ और रजत मजूमदार को भी नोटिस भेजे हैं। एजेंसी करोड़ों रुपये के शारदा घोटाले में धनशोधन के पहलुओं की जांच कर रही है।

ईडी के सूत्रों ने बतााया कि दोनों को अगले सप्ताह एजेंसी के समक्ष पेश होने के लिए कहा गया है।

पश्चिम बंगाल के पूर्व डीजीपी मजूमदार को सीबीआई ने पहले चिटफंड घोटाले में गिरफ्तार किया था। कलकत्ता उच्च न्यायालय ने बाद में उन्हें जमानत दे दी थी।

पश्चिम बंगाल के राज्य सुरक्षा सलाहकार पुरकायस्थ शारदा समूह की कंपनी की कई बैठकों में शामिल हुए थे।

ऐसा आरोप है कि शारदा समूह ने अपनी जाली योजनाओं के जरिए हजारों निवेशकों को ठगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्रिकेटफिनिशर की भूमिका खत्म, पॉवर प्ले में ही 10, 11, 12 रन रेट से कूट रहे?, सीएसके मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा-आईपीएल में ओपनर की बल्ले-बल्ले?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos