लाइव न्यूज़ :

नीतीश सरकार ने बेशर्मी ओढ़ रखी है, करोड़ों की खुली बोली लगाकर की है पुलिस भर्तीः तेजस्वी यादव

By एस पी सिन्हा | Updated: August 28, 2018 18:31 IST

बिहार में सामूहिक दुष्कर्म के कई मामले पिछले कुछ दिनों में सामने आये है। मुजफ्फरपुर व पटना आश्रय गृह मामले ने तो बिहार की देश भर की किरकिरी करवाई है।

Open in App

पटना, 28 अगस्त:बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष व पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने राज्य में बढ रही आपराधिक घटनाओं पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की चुप्पी को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि राज्य में महिलाओं के साथ छेड़खानी, हत्या व लूट की वारदात बढ़ रही है। फिर भी किसी अधिकारी की ट्रांसफर तक नहीं हुआ।

तेजस्वी ने ट्वीट करके कहा कि नीतीश सरकार ने बेशर्मी ओढ़ रखी है। लूट, अपहरण, हत्या और सामूहिक दुष्कर्म की खौफनाक वारदातों के बावजूद किसी अधिकारी पर कार्रवाई तो दूर, उसके ट्रांसफर भी नहीं हुए। मुख्यमंत्री कैसे करेंगे? क्योंकि आरसीपी टैक्स के तहत करोड़ों की खुली बोली लगाकर पोस्टिंग जो की थी। तेजस्वी ने अपने ट्वीट में कहा कि जिसने टैक्स दिया वह क्यों सुनेगा? उल्लेखनीय है कि राज्य में इन दिनों अपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ रही है। वहीं, राज्य के कई जिलों से महिलाओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म के कई मामले पिछले कुछ दिनों में सामने आये है। मुजफ्फरपुर व पटना आश्रय गृह मामले ने तो बिहार की देश भर की किरकिरी करवाई है।

इन सभी मामलों को लेकर तेजस्वी यादव लगातार सरकार पर हमलावर रहे हैं। वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से इस्तीफे की मांग भी करते रहे हैं। हालांकि, हालिया बिहियां मामले में राजद नेता की संलिप्तता की बात पर तेजस्वी ने कहा था कि सरकार मामले की जांच करके दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करे। रोका किसने है? विपक्ष का कहना है कि सरकार छोटे-मोटे कर्मचारियों पर तो गाज गिराती है, लेकिन अभी तक किसी बडे अधिकारी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है?

इस बीच, तेजस्वी यादव के ट्वीट पर पलटवार करते हुए जदयू के विधानपार्षद व प्रदेश प्रवक्ता नीरज कुमार ने भी ट्वीट करते हुए कहा है कि इन सभी मामलों में पुलिस और कानून उसी तरह काम कर रहा जिस तरह आपके परिवार के भ्रष्टाचार के मामले में कर रहा। आप चिंता अपनी पार्टी, घर की कीजिये। जहां अपने दुष्कर्म और देह व्यापार के आरोपी रखे है। नीरज ने लिखा है कि शर्म कीजिये विपक्ष के नेता- बिहार तो तब से शर्मसार हो रहा जबसे किसी दल का विधायक दुष्कर्म के आरोप में जेल में व देहव्यापार आरोपी विपक्ष के नेता के घर मे हो और पीए हो। तब भी पार्टी नही निकाल रही। सत्ता पाने का सपना छोड़िए। तेजस्वी यादव जी, चारा घोटाला में बहुत शर्मसार हो चुका बिहार, अब बख्श दीजिये। उन्होंने आगे अपने ट्वीट में लिखा है कि बिहार के प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव जी शर्म करें।

भ्रष्टाचार मामले में सफाई नही दी, तो सत्ता से बाहर हो गए, नैतिकता की दुहाई देकर अपने पीए देहव्यापार के आरोपी मणि को दल व घर से, दुष्कर्म के आरोपी विधायक को पार्टी से बाहर करने की मांग हो रही है। कब करेंगे बाहर? जनता जनार्दन है। नीरज ने आगे लिखा है कि बेशर्मी त्यागिए तेजस्वी यादव जी, आप आठवां पास है, इस कारण आपको बहुत कुछ पता नही चल पा रहा। बचपन से ही जीएसटी (गुंडा सर्विस टैक्स) आपने देखा है। बेशर्मी की हद है, जिसका पिता चारा चोरी के मामले में जेल से बाहर रहने के लिए गिडगिडा रहा हो वह टैक्स का आरोप लगा रहा है। बेशर्मी की इंतहा है।

टॅग्स :नितीश कुमारतेजस्वी यादवबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’