लाइव न्यूज़ :

दिल्ली पुलिस का दावा, हवा में गोली चलाने वाला कपिल आम आदमी पार्टी का सदस्य, तस्वीरें की जारी

By रामदीप मिश्रा | Updated: February 4, 2020 20:18 IST

दिल्लीः शनिवार को कपिल ने करीब एक महीने से शाहीनबाग में हो रहे सीएए के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हवा में दो गोलियां चलाई थीं। हालांकि, कपिल को पुलिसकर्मियों ने काबू कर लिया था।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने मंगलवार (04 फरवरी) को बताया है कि शाहीन बाग में पिछले सप्ताह गोली चलाने वाला कपिल आम आदमी पार्टी का सदस्य है।क्राइम ब्रांच को कपिल गुर्जर के मोबाइल फोन पर कुछ तस्वीरें मिली हैं।

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने मंगलवार (04 फरवरी) को बताया है कि शाहीन बाग में पिछले सप्ताह गोली चलाने वाला कपिल आम आदमी पार्टी का सदस्य है। क्राइम ब्रांच को कपिल गुर्जर के मोबाइल फोन पर कुछ तस्वीरें मिली हैं। इन तस्वीरों में कपिल को आतिशी और संजय सिंह जैसे AAP नेताओं के साथ देखा जा सकता है। कपिल एक साल पहले आम आदमी पार्टी में शामिल हुआ था।

क्राइम ब्रांच के डीसीपी राजेश देव ने कहा है कि अपनी शुरुआती जांच में हमें कपिल के फोन से कुछ तस्वीरें मिलीं जो स्थापित करती हैं और कपिल और उसके पिता एक साल पहले आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे। उन्होंने आगे कहा कि आगे की जांच के लिए हमने कपिल को 2 दिन का रिमांड पर लिया है।

उल्लेखनीय है कि शनिवार को कपिल ने करीब एक महीने से शाहीनबाग में हो रहे सीएए के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हवा में दो गोलियां चलाई थीं। हालांकि, कपिल को पुलिसकर्मियों ने काबू कर लिया था। कपिल ने इस दौरान ‘‘जय श्री राम’’ के नारे लगाए और कहा कि ‘‘हमारे देश में और किसी की नहीं चलेगी, सिर्फ हिंदुओं की चलेगी।’’ बाद में पुलिस ने उसे अपनी हिरासत में ले लिया था। 

शाहीनबाग में तीन दिन में गोली चलाने की यह दूसरी घटना थी। इससे पहले गत गुरुवार को एक व्यक्ति ने सीएए विरोधी प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाई थी जिसमें जामिया मिल्लिया इस्लामिया का एक छात्र घायल हो गया था। 

टॅग्स :कैब प्रोटेस्टदिल्ली पुलिसदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया