लाइव न्यूज़ :

शाहीन बाग गोलीकांड: कपिल बैसला के पिता ने कहा ‘बेटा AAP आप सदस्य नहीं’, पुलिस बोली ‘उसने माना- आप में शामिल हुआ था’

By भाषा | Updated: February 6, 2020 02:44 IST

बैसला ने एक फरवरी को शाहीन बाग में प्रदर्शन स्थल के नजदीक हवा में गोलियां चलाई थीं। दूसरी ओर, विशेष पुलिस आयुक्त (खुफिया) प्रवीर रंजन ने बुधवार को कहा कि कपिल बैसला ने जांच के दौरान स्वीकार किया है कि वह पिछले वर्ष आप में शामिल हुआ था।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के शाहीन बाग में प्रदर्शन स्थल के नजदीक हवा में गोली चलाने वाले कपिल बैसला के पिता गजे सिंह ने बुधवार को दावा किया कि उनके बेटे का आम आदमी पार्टी (आप) से कोई संबंध नहीं है।एक दिन पहले पुलिस ने कहा था कि 25 वर्षीय युवक दिल्ली में सत्तारूढ़ दल का सदस्य है।

दिल्ली के शाहीन बाग में प्रदर्शन स्थल के नजदीक हवा में गोली चलाने वाले कपिल बैसला के पिता गजे सिंह ने बुधवार को दावा किया कि उनके बेटे का आम आदमी पार्टी (आप) से कोई संबंध नहीं है। एक दिन पहले पुलिस ने कहा था कि 25 वर्षीय युवक दिल्ली में सत्तारूढ़ दल का सदस्य है। पुलिस ने यह भी कहा था कि बैसला और उसके पिता वर्ष 2019 की शुरुआत में आप में शामिल हुए थे।

बैसला ने एक फरवरी को शाहीन बाग में प्रदर्शन स्थल के नजदीक हवा में गोलियां चलाई थीं। दूसरी ओर, विशेष पुलिस आयुक्त (खुफिया) प्रवीर रंजन ने बुधवार को कहा कि कपिल बैसला ने जांच के दौरान स्वीकार किया है कि वह पिछले वर्ष आप में शामिल हुआ था।

उन्होंने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उसके आप में शामिल होने की तस्वीरें उपलब्ध हैं और ये जांच के दौरान पुलिस को भी प्राप्त हुईं।

रंजन ने दावा किया, ‘‘शाहीन बाग में गोलियां चलाने वाले कपिल ने जांच में यह स्वीकार किया है कि उसने और उसके पिता ने मई 2019 में आप की प्राथमिक सदस्यता ली थी।’’

गजे सिंह पहले बहुजन समाज पार्टी के सदस्य थे। हालांकि 2012 में निकाय चुनाव हारने के बाद उन्होंने राजनीति छोड़ दी थी। उन्होंने 2008 दिल्ली विधानसभा चुनाव जंगपुरा से बसपा के टिकट पर लड़ा था और हार गए थे।

उन्होंने कहा, ‘‘पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान एक कार्यक्रम हो रहा था जहां दल्लूपुरा के लोगों को आमंत्रित किया गया था। मैं भी अपने बेटे के साथ वहां गया। आप के नेताओं ने हमारा स्वागत किया और आप की टोपी पहनाई। इसका यह मतलब नहीं हुआ कि हम आप सदस्य हैं।’’

बैसला परिवार के सदस्यों का कहना है कि अगर आप ने गजे सिंह और उनके बेटे को शामिल किया था तो इससे संबंधित पत्र तथा अन्य सबूत होने चाहिए।

टॅग्स :दिल्लीआम आदमी पार्टीदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह