शाह शनिवार को कर्नाटक में द्रुत कार्य बल की छावनी की आधारशिला रखेंगे

By भाषा | Published: January 15, 2021 05:23 PM2021-01-15T17:23:43+5:302021-01-15T17:23:43+5:30

Shah will lay the foundation stone for a rapid task force camp in Karnataka on Saturday | शाह शनिवार को कर्नाटक में द्रुत कार्य बल की छावनी की आधारशिला रखेंगे

शाह शनिवार को कर्नाटक में द्रुत कार्य बल की छावनी की आधारशिला रखेंगे

नयी दिल्ली, 15 जनवरी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को कर्नाटक के शिमोगा जिले में द्रुत कार्य बल (रैपिड एक्शन फोर्स) की एक नयी बटालियन परिसर की आधारशिला रखेंगे।

अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

इस दौरान कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येद्दीयुरप्पा के भी शाह के साथ रहने की संभावना है। वह शिमोगा जिले की शिकारीपुरा विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं।

बल की 97वें बटालियन के मुख्यालय के लिए कर्नाटक सरकार ने 50.29 एकड़ भूमि आवंटित की है।

द्रुत कार्य बल एक विशेष बल है जिसे केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 10 बटालियन को परिवर्तित करके बनाया गया था। दंगों या दंगों जैसी उत्‍पन्‍न स्थितियों के दौरान समाज के सभी वर्गों के बीच विश्‍वास पैदा करना और शांति बहाल करना इस बल का मुख्य काम है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘परिसर के तैयार हो जाने के बाद इसमें एक अस्पताल, एक केंद्रीय विद्यालय, बल के जवानों के लिए आवास, प्रशासनिक इमारत, परिवार कल्याण केंद्र, स्टेडियम और स्वीमिंग पुल सहित खेल सुविधाएं उपलब्ध होंगी। नवगठित 97वीं बटालियन के कुल 1270 जवानों के लिए यह परिसर होगा। इनमें 106 महिलाएं भी हैं।’’

इस बटालियन का क्षेत्राधिकार कर्नाटक के कुछ जिलों के अलावा तमिलनाडु, केरल, गोवा और पुडुचेरी रहेगा जहां आवश्यकता के हिसाब से केंद्र सरकार उन्हें तैनात कर सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Shah will lay the foundation stone for a rapid task force camp in Karnataka on Saturday

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे