शाह, नड्डा ने पटेल को गुजरात भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर बधाई दी

By भाषा | Published: September 12, 2021 07:46 PM2021-09-12T19:46:30+5:302021-09-12T19:46:30+5:30

Shah, Nadda congratulate Patel on being elected Gujarat BJP Legislature Party leader | शाह, नड्डा ने पटेल को गुजरात भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर बधाई दी

शाह, नड्डा ने पटेल को गुजरात भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर बधाई दी

नयी दिल्ली, 12 सितंबर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने रविवार को भूपेंद्र पटेल को गुजरात में भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर बधाई दी, जिससे उनके राज्य का अगला मुख्यमंत्री बनने का मार्ग प्रशस्त हुआ है।

शाह ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और पटेल के नेतृत्व में राज्य की विकास यात्रा को नयी ऊर्जा और गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि गुजरात सुशासन और लोक कल्याण कार्यों में अग्रणी राज्य बना रहेगा।

नड्डा ने पटेल को बधाई देने के लिए फोन किया।

पटेल को रविवार को यहां सर्वसम्मति से भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया। वह मुख्यमंत्री के रूप में विजय रूपाणी की जगह लेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Shah, Nadda congratulate Patel on being elected Gujarat BJP Legislature Party leader

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे