लाइव न्यूज़ :

शाह ने पश्चिम बंगाल में पहले चरण की 30 में से 26 सीटों पर जीतने का दावा किया

By भाषा | Updated: March 28, 2021 16:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 मार्च केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को दावा किया कि जमीनी स्तर से प्राप्त जानकारी के मुताबिक पार्टी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 30 सीटों में से 26 पर जीत हासिल करेगी।

भाजपा के वरिष्ठ नेता शाह ने कहा कि इसी तरह असम में जमीनी स्तर से प्राप्त जानकारी के मुताबिक राज्य में प्रथम चरण के चुनाव में 47 सीटों में से 37 पर भाजपा जीत दर्ज करेगी।

शाह ने यहां अपने आवास पर संवाददाता सम्मेलन में कहा कि दोनों राज्यों में हुए शांतिपूर्ण मतदान आने वाले दिनों में इन राज्यों के लिए सकारात्मक संकेत हैं।

उन्होंने असम और हिंसाग्रस्त पश्चिम बंगाल में शांतिपूर्ण मतदान के लिए चुनाव आयोग का आभार जताया।

शाह ने कहा कि जमीनी स्तर पर मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं से मिली जानकारी के मुताबिक पार्टी पश्चिम बंगाल में प्रथम चरण के चुनाव में 30 सीटों में से 26 पर और असम में 47 सीटों में से 37 पर जीत हासिल करेगी।

उन्होंने बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा के भारी जीत दर्ज करने का भरोसा जताते हुए दावा किया कि पार्टी 294 सदस्यीय विधानसभा में 200 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करेगी और असम में अपनी सीटों की संख्या में सुधार करेगी।

शाह ने नंदीग्राम के लोगों से राज्य में परिवर्तन और बेहतर भविष्य के लिए वोट करने की अपील की।

नंदीग्राम में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी चुनाव लड़ रही हैं। वहां उनका मुकाबला उनके पूर्व सहयोगी और भाजपा उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी से है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बांग्लादेश यात्रा को लेकर तृणमूल कांग्रेस की आलोचना को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि इससे दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंध मजबूत होंगे और इसका चुनावों से कोई लेना-देना नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटफिनिशर की भूमिका खत्म, पॉवर प्ले में ही 10, 11, 12 रन रेट से कूट रहे?, सीएसके मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा-आईपीएल में ओपनर की बल्ले-बल्ले?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos