यौन मामलों के विशेषज्ञ डॉ वत्स का 96 वर्ष की उम्र में निधन हो गया

By भाषा | Published: December 28, 2020 07:06 PM2020-12-28T19:06:45+5:302020-12-28T19:06:45+5:30

Sexual affairs specialist Dr. Vats died at the age of 96 | यौन मामलों के विशेषज्ञ डॉ वत्स का 96 वर्ष की उम्र में निधन हो गया

यौन मामलों के विशेषज्ञ डॉ वत्स का 96 वर्ष की उम्र में निधन हो गया

(नाम में सुधार के साथ)

मुंबई के 28 दिसंबर मुंबई के यौन मामलों के मशहूर विशेषज्ञ डॉ महिंदर वत्स का यहां सोमवार को निधन हो गया। वह 96 वर्ष के थे।

वह 'मुंबई मिरर' अखबार में बीते 15 साल से ' आस्क द सेक्सपर्ट' (यौन मामलों के विशेषज्ञ से पूछो) स्तंभ लिखते थे। वत्स विनोदपूर्ण उत्तरों से अपने पाठकों को शिक्षित करने के साथ-साथ मनोरंजन भी करते थे।

उनके बच्चों ने एक बयान में कहा, " पिता जी कई आयामों वाले व्यक्ति थे। उन्होंने एक शानदार जीवन जिया और अपनी शर्तों पर जिया।"

ऐसे देश में जहां यौन मामलों पर खुल कर बात करना अनुचित माना जाता है, वहां वत्स के कई प्रशंसक थे।

मुंबई मिरर की संपादक मीनाल बघेल ने ट्वीट किया, " 'सैक्पर्ट' चला गया। डॉ महिंदर वत्स का निधन हो गया है। वह मुंबई मिरर के लिए लेख लिखा करते थे। उन्होंने 2005 में अखबार के शुरू होने से लेकर बिना किसी अंतराल के नौ दिन पहले तक समाचार पत्र के अंतिम संस्करण के लिए लेख लिखा।''

सैन्य डॉक्टर के बेटे वत्स अपने करियर के शुरुआती 40 वर्षों के दौरान स्त्री रोग विशेषज्ञ रहे। वह भारत के परिवार नियोजन संघ के साथ परामर्शदाता के रूप में भी जुड़े थे। उन्होंने यौन परामर्श और शिक्षा कार्यक्रम के लिए पैरवी की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Sexual affairs specialist Dr. Vats died at the age of 96

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे