लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र-गोवा कई इलाकों में 'साइक्लोन मेकुनु' का हाई अलर्ट, मौसम विभाग ने कही ये बात

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: May 26, 2018 04:20 IST

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने महाराष्ट्र और गोवा के तटीय इलाकों में हाई अलर्ट जारी कर लोगों को सावधान रहने के लिए कहा है। मौसम विभाग ने महाराष्ट्र और गोवा के तटीय इलाकों के अलावा विदर्भ सहित अन्य इलाकों के साथ ही गुजरात के तटीय इलाकों में साइक्लोन मेकुनु आने की चेतावनी जारी की है।

Open in App

मुंबई, 25 मई। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने महाराष्ट्र और गोवा के तटीय इलाकों में हाई अलर्ट जारी कर लोगों को सावधान रहने के लिए कहा है। मौसम विभाग ने महाराष्ट्र और गोवा के तटीय इलाकों के अलावा विदर्भ सहित अन्य इलाकों के साथ ही गुजरात के तटीय इलाकों में साइक्लोन मेकुनु आने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि साइक्लोन या चक्रवात मेकुनू के चलते अगले 24 घंटों के दौरान गंभीर चक्रवात तूफान और तेज बारिश हो सकती है।मौसम विभाग की माने तो अभी ये चक्रवात यमन के सोकोत्रा द्वीप को प्रभावित कर चुका है और तेजी से देश के महाराष्ट्र, गुजरात और गोवा के तटीय इलाकों की ओर बढ़ रहा है। इन इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है। यमन में मेकुनू की वजह से भीषण बाढ़ और तबाही देखने को मिली है।  

मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि, मेकुनु चक्रवात भारतीय तट से दूर हो गया है लेकिन फिर भी पश्चिमी तट पर भारी बारिश होने की संभावना है। जबकि मध्य महाराष्ट्र में हवाओं के चलते मराठवाड़ा के इलाकोंल में तापमान में गिरावट हो सकती है।

बता दें कि बीते दिन विदर्भ के चंद्रपुर जिले में अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था जो इस सीजन में महाराष्ट्र में सर्वाधिक तापमान था। बता दें कि बीते दिनों राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में आई धूल भरी आंधी तूफान के चलते 110 से ज्यादा लोग मारे गए थे।

टॅग्स :मौसममहाराष्ट्रगोवागुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर