लाइव न्यूज़ :

उत्तर भारत के कई राज्यों में कड़ाके की ठंड, सीकर में तापमान माइनस पहुंचा; यूपी, दिल्ली, पंजाब में लुढ़का पारा

By अनिल शर्मा | Updated: December 28, 2022 10:05 IST

यूपी के कई शहरों में ठंड से लोगों का हाल बेहाल है। कामगारों को ज्यादा दिक्कत हो रही है। IMD के मुताबिक मुरादाबाद में बुधवार न्यूनतम तापमान 8 डिग्री दर्ज किया गया। इस दौरान घना कोहरा देखा गया और शीतलहर जारी है।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान के सीकर में भी शीत लहर की स्थिति बनी हुई है। राजस्थान के भरतपुर जिले में 5 जनवरी तक सभी कक्षाओं के स्कूल बंद कर दिए गए हैं।दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। 

नई दिल्लीः उत्तर भारत के कई राज्यों में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी में आज न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। राजस्थान के सीकर में भी शीत लहर की स्थिति बनी हुई है। इस दौरान शहर में तापमान माइनस में चल रहा है।

ठंड की स्थिति को देखते हुए राजस्थान के भरतपुर जिले में 5 जनवरी तक सभी कक्षाओं के स्कूल बंद कर दिए गए हैं। राजस्थान में बीती सोमवार रात चुरू में न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 

वहीं यूपी के कई शहरों में ठंड से लोगों का हाल बेहाल है। कामगारों को ज्यादा दिक्कत हो रही है। IMD के मुताबिक मुरादाबाद में बुधवार न्यूनतम तापमान 8 डिग्री दर्ज किया गया। इस दौरान घना कोहरा देखा गया और शीतलहर जारी है। इस बीच मेरठ में 1 जनवरी तक सभी कक्षाओं को लिए स्कूल बंद कर दिए गए हैं।

पंजाब की स्थिति भी काफी खराब है। घने कोहरे ने अमृतसर को अपने आगोश में ले लिया है क्योंकि शहर शीतलहर की चपेट में है।आईएमडी के अनुसार, अमृतसर में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूरा शहर कोहरा/धुंध की चादर में लिपटा है। IMD ने बताया कि बुधवार आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

असम के कई हिस्सों में मंगलवार को भारी ओलावृष्टि हुई जिसमे करीब 4,481 घर आंशिक रूप से और 2 घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। बताया जा रहा है कि 18,000 की आबादी प्रभावित हुई है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के मुताबिक, राज्य के तिनसुकिया, चराइदेव, शिवसागर और डिब्रूगढ़ ज़िलों के 132 गांव ओलावृष्टि से प्रभावित हुए हैं।

टॅग्स :दिल्लीउत्तर प्रदेश समाचारभारतीय मौसम विज्ञान विभाग
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारत अधिक खबरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना