लाइव न्यूज़ :

भोपाल केंद्रीय जेल के सात कैदी कोरोना संक्रमित

By भाषा | Updated: April 9, 2021 20:58 IST

Open in App

भोपाल, आठ अप्रैल मध्यप्रदेश के भोपाल केंद्रीय जेल में जांच में सात कैदियों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इन कैदियों को उपचार के लिये शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भोपाल केंद्रीय जेल के जेलर बीडी श्रीवास्तव ने शुक्रवार को बताया कि जेल में 2,700 कैदियों को रखने की क्षमता है लेकिन फिलहाल यहां 4,000 बंदी हैं। उन्होंने बताया कि जांच के बाद शुक्रवार को सात कैदियों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई जिसके बाद उन्हें कैदियों के लिये बनाये गये कोरोना उपचार केन्द्र शासकीय टीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जेलर ने बताया कि एक दिन पहले इटारसी के रहने वाले 68 वर्षीय एक कैदी के मौत हो गयी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही उसकी मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी । हालांकि प्रारंभिक जांच के बाद उन्होंने इस कैदी के मौत दिल का दौरा पड़ने से होने का अनुमान व्यक्त किया है।

उन्होंने बताया कि जेल में लगभग 900 कैदियों को कोरोना के टीके की पहली खुराक लगायी जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

भारत अधिक खबरें

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?