लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के गोकुलपुरी में 60 झोपड़ियों में लगी भीषण आग, 7 लोग जिंदा जले, 4 घंटे में बुझीं लपटें, देखें तस्वीरें

By अनिल शर्मा | Updated: March 12, 2022 12:25 IST

शुरुआती जानकारी के मुताबिक मौके पर दमकल विभाग पहुंच चुका है और आग पर काबू पा लिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने बताया कि झोपड़ियों में कोयला बने सात शव बरामद हुए हैंशवों को पहचान के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है

नई दिल्लीः दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहां 60 झोंपड़ियों में बीती रात आग लगने से सात लोग जिंदा जल गए। शुरुआती जानकारी के मुताबिक मौके पर दमकल विभाग पहुंच चुका है। और आग पर काबू पा लिया गया है। दिल्ली दमकल सेवा ने बताया कि दमकल विभाग ने सात शव बरामद किए।

उत्तर पूर्व दिल्ली के ADCP देवाश कुमार पांडे ने बताया, तकरीबन एक बजे हमें आग लगने की सूचना मिली थी जिसके बाद हम घटनास्थल पर पहुंचे और दमकल विभाग को खबर दी। तकरीबन 4 बजे आग पर काबू पाया गया। बता दें हादसे में कई झुग्गियां जलकर राख हो चुकी है और 7 लोगों की मृत्यु हुई है।

दिल्ली फायर डायरेक्टर अतुल गर्ग ने कहा कि आग काफी बड़ी थी, 7 लोगों के शव अलग-अलग जगह से मिले हैं ऐसा प्रतीत हो रहा कि ये लोग सोते रह गए क्योंकि आग बहुत तेजी फैली और वो निकल नहीं पाए। हादसे में 60 झुग्गियां जल गई हैं, अभी तक आग लगने की वजह नहीं पता चली है।

पुलिस ने बताया कि झोपड़ियों में कोयला बने सात शव बरामद हुए हैं। इनकी पहचान के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

गौरतलब है कि मंगलवार दिल्ली के बवाना में प्लास्टिक के दाने बनाने की एक फैक्ट्री में भी आग लग गई थी। दमकल विभाग ने आग पर काबू पाने के लिए पहली बार ड्रोन का भी इस्तेमाल किया था। दमकल विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि फैक्ट्री आई-55, सेक्टर-5, डीएसआईडीसी बवाना औद्योगिक क्षेत्र में स्थित है। यहां दमकल विभाग को सुबह सात बजकर 47 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली थी।

टॅग्स :दिल्लीNew Delhiअग्निकांडआग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील