लाइव न्यूज़ :

पीलीभीत में रोडवेज बस और कार की टक्कर , एक ही परिवार के सात लोगों की मौत

By भाषा | Updated: July 27, 2019 00:32 IST

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के शोकसंतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी को इस दुर्घटना में घायल बच्चे के उपचार के समुचित प्रबन्ध करने के निर्देश दिए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमरने वाले सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य थे। मौके पर पहुंची जहानाबाद पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पीलीभीत जिले के जहानाबाद क्षेत्र में शुक्रवार को हुए एक भीषण हादसे में रोडवेज बस और कार की टक्कर में एक ही परिवार के सात सदस्यों की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि अलीगढ़ के छर्रा इलाके के रहने वाले पुनीत शर्मा उत्तराखंड के टनकपुर स्थित पूर्णागिरि मंदिर से दर्शन कर अपने परिवार के साथ कार से बरेली की ओर जा रहे थे। रास्ते में जहानाबाद थाने की ललौरीखेड़ा चौकी के पास सामने से आ रही टनकपुर डिपो की एक बस उनकी कार से टकरा गई।

उन्होंने बताया कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और कार सवार पुनीत, राजीव, हीरू, पल्लवी सावित्री तथा दो बच्चों की मौत हो गयी। वहीं एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

मरने वाले सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य थे। मौके पर पहुंची जहानाबाद पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के शोकसंतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी को इस दुर्घटना में घायल बच्चे के उपचार के समुचित प्रबन्ध करने के निर्देश दिए हैं।

टॅग्स :सड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब