लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के सात नए मामले, तीन और मौतें हुईं

By भाषा | Updated: November 30, 2020 12:33 IST

Open in App

ईटानगर, 30 नवंबर अरुणाचल प्रदेश में सोमवार को सेना के दो जवान सहित सात और लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया, जिससे राज्य में कोविड-19 के कुल मामले बढ़कर 16,269 हो गए। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

राज्य निगरानी अधिकारी (एसएसओ) डॉ लोबसांग जाम्पा ने कहा कि तीन और व्यक्तियों ने संक्रमण के कारण दम तोड़ दिया, जिससे इस पूर्वोत्तर राज्य में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 54 हो गई।

उन्होंने बताया कि सात नए मामलों में से तीन वेस्ट कामेंग के हैं और दो-दो मामले राजधानी परिसर क्षेत्र और नामसाई के हैं।

सभी नए मामलों का पता तीव्र एंटीजन जांच से लगाया गया है।

उन्होंने बताया कि दो मरीजों को छोड़कर सभी रोगी बिना लक्षण वाले हैं और उन्हें कोविड देखभाल केंद्र में भर्ती किया गया है।

राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 से 41 और लोग ठीक हुए, जिससे अब तक ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या बढ़कर 15,364 तक पहुंच गई।

अधिकारी ने बताया कि अरुणाचल प्रदेश में अब 851 मरीजों का इलाज चल रहा है।

उन्होंने बताया कि राज्य में कोरोना वायरस रोगियों के ठीक होने की दर बढ़ कर 94.43 प्रतिशत हो गई है।

डॉ. जाम्पा ने कहा कि राज्य में संक्रमण दर और मृत्यु दर क्रमशः 5.77 प्रतिशत और 0.33 प्रतिशत है।

राज्य में अब तक कोविड-19 के लिए 3,58,294 नमूनों की जांच हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स के अजेय अभियान को रोका, 57 रनों से हराया मुकाबला

क्रिकेटकौन हैं प्रफुल हिंगे? 30 लाख के इस तेज़ गेंदबाज़, जिन्होंने अपने IPL डेब्यू ओवर में 3 विकेट लेकर रचा इतिहास

क्रिकेटSRH vs RR: प्रफुल हिंगे ने पहले ओवर में सूर्यवंशी, जुरेल, प्रीटोरियस का लिया विकेट, तीनों बल्लेबाज शून्य पर आउट, VIDEO

विश्व'अगर जहाज़ होर्मुज़ नाकाबंदी के पास आए, तो उन्हें 'खत्म' कर दिया जाएगा', ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

क्रिकेटSRH vs RR: ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक अंदाज में जड़ी हाफ सेंचुरी, 44 गेंदों में 91 रनों की पारी खेली

भारत अधिक खबरें

भारतAmbedkar Jayanti: बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर देखें उनकी दुर्लभ तस्वीरें

भारतकोराडी थर्मल पावर प्लांट में बड़ा हादसा: गरम राख गिरने से 8 कर्मचारी झुलसे, 4 का इलाज जारी

भारत'अगर CBI की उनकी रिहाई के खिलाफ याचिका पर वही जज सुनवाई करते हैं, तो उन्हें इंसाफ नहीं मिलेगा', दिल्ली हाईकोर्ट से बोले केजरीवाल

भारतमहिलाओं को जोड़ने के लिए भाजपा का नारी शक्ति वंदन अभियान, सूबे की हर लोकसभा से 12,500, विधानसभा से 2,500 कॉल का लक्ष्य

भारतबिहार में नई सरकार के शपथ ग्रहण की तैयारियां जोरों पर, भाजपा विधायक दल की बैठक में नए नेता के नाम पर अंतिम लग सकती है मुहर