किसान आंदोलन के सात महीने पूरे, पंचकूला में बैरिकेड्स उखाड़े, राहुल गांधी बोले-हम सत्याग्रही अन्नदाता के साथ

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 26, 2021 14:55 IST2021-06-26T14:53:50+5:302021-06-26T14:55:06+5:30

केंद्र के तीन नये कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शनकारी किसान पिछले साल 26 नवंबर से दिल्ली की सीमाओं पर डेरा डाले हुए हैं।

Seven months movement farmers protest tractor parade rakesh tikait push barricades Haryana's Panchkula  | किसान आंदोलन के सात महीने पूरे, पंचकूला में बैरिकेड्स उखाड़े, राहुल गांधी बोले-हम सत्याग्रही अन्नदाता के साथ

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर किसानों का समर्थन किया है। (file photo)

Highlightsन्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की गारंटी देने के लिए एक नया कानून लाने की मांग कर रहे हैं।गतिरोध को लेकर हुई किसानों और सरकार के बीच कई दौर की वार्ता बेनतीजा रही।100 ट्रैक्टरों की रैली का नेतृत्व करने के बाद किसानों को संबोधित किया।

नई दिल्लीः भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा कि केंद्र के तीन कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसान शनिवार को विभिन्न राज्यों के राज्यपालों को ज्ञापन सौंपकर इन कानूनों को वापस लिये जाने की मांग करेंगे।

आज 26 जून को दिल्ली की सीमाओं पर किसानों को विरोध-प्रदर्शन करते हुए पूरे 7 महीने हो गए हैं। उऩ्होंने दिल्ली और हरियाणा के बीच सिंघू बॉर्डर पर अपना आंदोलन शुरू किया था। राष्ट्रीय राजधानी की सीमाओं पर अन्य दो विरोध स्थल टिकरी और गाजीपुर हैं। इस मौके पर किसान आज देशभर में राजभवनों के बाहर प्रदर्शन करेंगे और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपेंगे।

इसके अलावा किसान संगठन ट्रैक्टर मार्च निकालने की तैयारी में हैं। इससे पहले किसान संगठनों ने महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नाम एक रोष पत्र लिखा है। इसमें संयुक्त किसान मोर्चा ने राष्ट्रपति से अपील की है कि वह केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीन कृषि कानूनों को रद्द करें। वही किसान आंदोलन के 7 महीने पूरे होने पर आज किसान राज्यपाल और उपराज्यपाल को ज्ञापन सौपेंगे।

इसको देखते हुए राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में उपराज्यपाल निवास के बाहर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। किसानों की ट्रैक्टर रैली के मद्देनजर राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई। दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में पुलिस और अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है।। टिकरी बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

इस बीच भारतीय किसान यूनियन यूथ विंग के अध्यक्ष गौरव टिकेत ने कहा, 'नए कृषि कानूनों को निरस्त करने के लिए हम आज पूरे देश में राज्यपाल को ज्ञापन सौंपेंगे। हमारा प्रदर्शन शांतिपूर्ण होगा।' वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर किसानों का समर्थन किया है।

हम सत्याग्रही किसानों के साथ हैं: राहुल 

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन के सात महीने पूरा होने पर शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी इन सत्याग्रही अन्नादाताओं के साथ खड़ी है। राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘सीधी-सीधी बात है- हम सत्याग्रही अन्नदाता के साथ हैं।’’

शनिवार को बंद रहेंगे मेट्रो के 3 स्टेशन

दिल्ली मेट्रो ने किसान आंदोलन की आशंका के मद्देनजर येलो लाइन पर शनिवार को चार घंटे के लिए तीन मुख्य स्टेशन बंद रखने का निर्णय लिया है। शनिवार को किसानों के आंदोलन को सात महीने पूरे हो जाएंगे। दिल्ली और हरियाणा के बीच सिंघू बॉर्डर के अलावा टीकरी और गाजीपुर बॉर्डर पर भी किसान आंदोलन कर रहे हैं।

राष्ट्रीय राजधानी में भी शनिवार को विरोध प्रदर्शन हो सकता है इसलिए दिल्ली मेट्रो रेल निगम और पुलिस ने एहतियात के तौर पर सुरक्षा कदम उठाए हैं। डीएमआरसी ने शुक्रवार रात को ट्वीट किया, “दिल्ली पुलिस के सुझाव पर, सुरक्षा कारणों से, येलो लाइन पर तीन मेट्रो स्टेशन- विश्वविद्यालय, सिविल लाइन्स और विधानसभा, कल (शनिवार) 26.06.2021 को जनता के लिए सुबह10 बजे से दोपहर दो बजे तक बंद रहेंगे।” पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने भी बताया कि विरोध प्रदर्शन की आशंका को देखते हुए डीएमआरसी ने कुछ मेट्रो स्टेशन बंद रखने का निर्णय लिया है।

Web Title: Seven months movement farmers protest tractor parade rakesh tikait push barricades Haryana's Panchkula 

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे