लाइव न्यूज़ :

शाह के असम दौरे के दौरान सात उग्रवादी संगठन हथियार डालेंगे : पुलिस

By भाषा | Updated: February 18, 2021 22:50 IST

Open in App

दीफू, 18 फरवरी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 25 फरवरी को होने वाले असम के कर्बी आंगलोंग जिले के दौरे के दौरान छह अन्य प्रतिबंधित संगठनों के साथ हथियार डालने से पहले उग्रवादी संगठन ‘पीपुल्स डेमोक्रेटिक काउंसिल ऑफ कर्बी आंगलोंग’ (पीडीसीके) ने बृहस्पतिवार को एकतरफा संघर्षविराम की घोषणा की।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पीडीसीके, दिमा हलाम दाओगाह और कर्बी पीपुल्स लिबरेशन टाइगर्स जैसे सात उग्रवादी संगठनों के हथियार डालने के साथ ही राज्य के तीन जिलों-कर्बी आंगलोंग, वेस्ट कर्बी आंगलोंग और दिमा हसाओ में उग्रवाद का अंत हो जाएगा।

पीडीसीके के अध्यक्ष जे के लिजांग ने एक बयान में कहा कि संगठन ने मुद्दों के राजनीतिक समाधान को गति प्रदान करने के लिए एकतरफा संघर्षविराम की घोषणा करने का निर्णय किया है।

लिजांग ने उम्मीद जताई कि केंद्र सरकार भी मुद्दों के सौहार्दपूर्ण राजनीतिक समाधान के लिए समान गंभीरता दिखाएगी।

उन्होंने कहा, ‘‘हम सभी आपराधिक आरोपों से आम माफी और समाज में पुनर्वास के लिए वित्तीय अनुदान की भी मांग करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!