झारखंड के रामगढ़ में दो सड़क दुर्घटनाओं में सात की मौत, चार घायल

By भाषा | Published: September 15, 2021 01:23 PM2021-09-15T13:23:26+5:302021-09-15T13:23:26+5:30

Seven killed, four injured in two road accidents in Jharkhand's Ramgarh | झारखंड के रामगढ़ में दो सड़क दुर्घटनाओं में सात की मौत, चार घायल

झारखंड के रामगढ़ में दो सड़क दुर्घटनाओं में सात की मौत, चार घायल

रामगढ़, 15 सितंबर झारखंड के रामगढ़ जिले में दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में सात लोगों की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गए।

रामगढ़ के पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने ‘पीटीआई भाषा’ को बताया कि रामगढ़ जिले के रजरप्पा पुलिस थाना क्षेत्र में गोला-रामगढ़ मुख्य मार्ग पर मुरबंदा लारी के निकट सुबह लगभग आठ बजे एक वैगन आर कार की दूसरी तरफ से आ रही बस से आमने सामने की भीषण टक्कर हो गयी। बस कार के उपर चढ़ गयी। कार में सवार सभी पांच लोग वहीं बुरी तरह फंस गये। थोड़ी ही देर बाद कार में आग लग गयी और एक लड़के एवं दो महिलाओं समेत सभी पांच लोगों की मौके पर ही जलकर मौत हो गयी। दुर्घटना में मारे गये लोगों के शव इतनी बुरी तरह जल गये हैं कि उनकी पहचान मुश्किल हो गयी है।

कुमार ने बताया कि सभी शवों को अंत्य परीक्षण के लिए अस्पताल भेज दिया गया है और उनके परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि गाड़ी पटना के आलोक रौशन के नाम पंजीकृत है। मृतकों की पहचान एवं अन्य कार्रवाई के लिए पटना पुलिस से संपर्क किया गया है।

कुमार ने बताया कि एक और दुर्घटना कुज्जू घाटी में हुई। बिहार के शेखपुरा से पांच लोग रजरप्पा स्थित छिन्नमस्तका मंदिर दर्शन के लिए कार से आ रहे थे। सुबह लगभग साढ़े आठ बजे तेज गति के कारण कुज्जू घाटी में संतुलन बिगड़ जाने से कार सड़क के डिवाइडर से टकरा कर पलट गयी। इससे कार में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गये जिनमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को रांची के रिम्स अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है जबकि अन्य दो लोगों का रामगढ़ में ही इलाज किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि दुर्घटना में मारे गये दोनों लोगों के शव अंत्य परीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेज दिये गये हैं। अभी सभी हताहतों की पहचान नहीं की जा सका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Seven killed, four injured in two road accidents in Jharkhand's Ramgarh

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे