लाइव न्यूज़ :

Covid-19: कोरोना वायरस के 21 मामले आने के बाद दिल्ली स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट ने स्थगित की सेवाएं

By भाषा | Updated: April 11, 2020 18:18 IST

दिल्ली में शुक्रवार को 183 नए मामले आने के बाद राष्ट्रीय राजधानी में कुल संक्रमितों की संख्या 903 हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट ने संस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 21 मामले सामने आए हैं।दिल्ली स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट ने अगले आदेश तक अपनी सेवाएं स्थगित कर दी है।

नई दिल्ली। दिल्ली स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट (डीएससीआई) ने संस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 21 मामले सामने आने के बाद अगले आदेश तक अपनी सेवाएं स्थगित कर दी है। वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को बताया कि दिल्ली सरकार के अधीन संस्थान को दिन में संक्रमण मुक्त किया गया और सोमवार को अगले चरण में यह प्रक्रिया दोहराई जाएगी। उन्होंने ‘‘पीटीआई-भाषा’’ को बताया, ‘‘अस्पताल में भर्ती मरीजों को नजदीकी निजी अस्पताल में स्थानांतरित किया गया है और सेवाएं अस्थायी रूप से स्थगित कर दी गई है।’’

उल्लेखनीय है कि डीएससीआई में भर्ती तीन मरीजों में कोरोना वायरस से संक्रमण की पुष्टि बृहस्पतिवार को हुई थी जिसके साथ अस्पताल में कुल संक्रमितों की संख्या 21 तक पहुंच गई है। इससे पहले हफ्ते के शुरुआत में अस्पताल का एक डॉक्टर और नौ पैरामेडिकल स्टाफ भी कोरोना वायरस संक्रमित पाया गया था।

दिल्ली प्रशासन ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को 183 नए मामले आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 903 हो गई है। शुक्रवार को ही संक्रमण की वजह से दो लोगों की मौत हुई जिससे दिल्ली में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 14 हो गई है।

टॅग्स :दिल्ली में कोरोनाकोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनसीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया