लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में ग्राम पंचायत स्तर पर स्थापित होंगे पृथक-वास केंद्र

By भाषा | Updated: April 10, 2021 21:49 IST

Open in App

रायपुर, 10 अप्रैल छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर पृथक-वास केंद्र की स्थापना की जाएगी।

राज्य के जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि कोविड-19 की रोकथाम के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर पृथक-वास केंद्र की स्थापना की जाएगी। राज्य के पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग ने कोविड-19 की रोकथाम के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर पृथक-वास केंद्र की स्थापना के संबंध में दिशा निर्देश जारी किया है।

अधिकारियों ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा कोरोना वायरस से बचाव, रोकथाम तथा नियंत्रण के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए गांवों में बाहर से आने वाले व्यक्तियों के लिए पृथक-वास केंद्र बनाया जाएगा। यह पृथक-वास केंद्र गांव से बाहर होगा। पृथक-वास केंद्र की निगरानी के लिए गांव के स्व-सहायता समूह, युवा समिति, रामायण भजन मंडली तथा कोविड-19 के लिए गठित निगरानी समिति और अन्य स्थानीय समिति की मदद ली जाएगी।

उन्होंने बताया कि पृथक-वास केंद्र में शौचालय की व्यवस्था की जाएगी और अन्य जरूरी सामान उपलब्ध कराया जाएगा। पृथक-वास केंद्र के लिए मास्क, सैनेटाइजर, साबुन, पत्तल जैसे सामानों की खरीदारी जिले के स्थानीय स्व-सहायता समूह से की जाएगी।

अधिकारियों ने बताया कि पृथक-वास केंद्र में रहने वाले लोगों को किसी भी स्थिति में परिसर से बाहर नहीं जाने दिया जाएगा तथा उनके परिवार के सदस्यों को वहां प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। केंद्र में भजन-कीर्तन, खेलकूद, योग, प्रशिक्षण जैसी सामुदायिक गतिविधियां नहीं होगी।

उन्होंने बताया कि जिन भवनों में 12वीं कक्षा की परीक्षा आयोजित की जाएगी उन भवनों का चयन पृथक-वास केंद्र के लिए नहीं किया जाएगा। पृथक-वास केंद्र में किसी को सर्दी-बुखार या इस तरह का कोई अन्य लक्षण दिखाई देने पर तत्काल उसकी जांच कराई जाएगी। कोरोना वायरस संक्रमित पाए जाने पर उन्हें ‘आइसोलेशन सेंटर’ या ‘कोविड केयर सेंटर’ में भर्ती कराया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब