लाइव न्यूज़ :

Sensex crashes 1,700 points: आर्थिक वृद्धि पर जोखिम के रिजर्व बैंक के अनुमान से शेयर लुढ़के, रुपया 81 पैसे उछला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 27, 2020 15:49 IST

सेंसेक्स दिन के उच्च स्तर से 1,700 अंक से अधिक नीचे चला गया था। रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने सुबह नीतिगत घोषणा करते हुए कहा कि कोरोना वायरस के कारण उत्पन्न अनिश्चितता को देखते हुए आर्थिक वृद्धि दर के अनुमान से बचा जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्दे मौजूदा परिस्थिति में पिछले अन।मान पर भी जोखिम पर मंड़रा रहे हैं। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक बढ़त में खुला था। निफ्टी भी 71.55 अंक यानी 0.83 प्रतिशत टूटकर नौ हजार अंक के स्तर से नीचे 8,569.90 अंक पर चल रहा था।

मुंबईः रिजर्व बैंक के आर्थिक वृद्धि दर के मौजूदा पूर्वानुमान पर जोखिम का अंदेशा जताने के बाद शुक्रवार को दोपहर के कारोबार में घरेलू शेयर बाजार लुढ़क गये।

सेंसेक्स दिन के उच्च स्तर से 1,700 अंक से अधिक नीचे चला गया था। रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने सुबह नीतिगत घोषणा करते हुए कहा कि कोरोना वायरस के कारण उत्पन्न अनिश्चितता को देखते हुए आर्थिक वृद्धि दर के अनुमान से बचा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि मौजूदा परिस्थिति में पिछले अनुमान पर भी जोखिम पर मंड़रा रहे हैं। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक बढ़त में खुला था लेकिन रिजर्व बैंक की घोषणा के बाद गिर गया। दोपहर के कारोबार में यह 407.58 अंक यानी 1.36 प्रतिशत गिरकर 29,539.19 अंक पर चल रहा था।

कारोबार के दौरान यह एक समय 31,126.03 अंक के उच्च स्तर पर पहुंच गया था। इसी तरह निफ्टी भी 71.55 अंक यानी 0.83 प्रतिशत टूटकर नौ हजार अंक के स्तर से नीचे 8,569.90 अंक पर चल रहा था।

रिजर्व बैंक की घोषणा के बाद दोपहर के कारोबार में रुपया 81 पैसे उछला

रिजर्व बैंक की अप्रत्याशित नीतिगत घोषणा के दम पर शुक्रवार को अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में कारोबार के दौरान रुपये में 81 पैसे की जबरदस्त उछाल आयी। इसके बाद भारतीय मुद्रा कारोबार के दौरान 74.35 रुपये प्रति डॉलर के उच्च स्तर को छू गयी।

रिजर्व बैंक ने तीन अप्रैल को प्रस्तावित नीतिगत घोषणा से पहले ही शुक्रवार को रेपो दर में 0.75 प्रतिशत की भारी-भरकम कटौती करने की घोषणा की। इसके अलावा रिजर्व बैंक ने रिवर्स रेपो दर और नकदी आरक्षित दर में भी कटौती करने समेत कई अन्य नीतिगत उपाय किये। कारोबारियों ने रिजर्व बैंक के इस कदम का स्वागत किया।

इससे शुरुआती कारोबार में बढ़त के साथ 74.60 रुपये प्रति डॉलर पर खुलने वाली भारतीय मुद्रा ने और मजबूती दिखायी। दोपहर के कारोबार में रुपया डॉलर के मुकाबले 81 पैसे की तेजी के साथ 74.35 प्रति डॉलर के स्तर पर चल रहा था। बृहस्पतिवार को रुपया 75.16 प्रति डॉलर के स्तर पर बंद हुआ था। 

टॅग्स :सेंसेक्सइकॉनोमीनिफ्टीशक्तिकांत दासमुंबईभारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया