वरिष्ठ आईएएस अधिकारी समीर सिन्हा को असम के मुख्यमंत्री का प्रधान सचिव नियुक्त किया गया

By भाषा | Published: May 11, 2021 01:17 PM2021-05-11T13:17:14+5:302021-05-11T13:17:14+5:30

Senior IAS officer Sameer Sinha appointed as Principal Secretary to Chief Minister of Assam | वरिष्ठ आईएएस अधिकारी समीर सिन्हा को असम के मुख्यमंत्री का प्रधान सचिव नियुक्त किया गया

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी समीर सिन्हा को असम के मुख्यमंत्री का प्रधान सचिव नियुक्त किया गया

गुवाहाटी, 11 मई वरिष्ठ आईएएस अधिकारी समीर कुमार सिन्हा को असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा का प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है।

एक आधिकारिक आदेश में यह जानकारी दी गई।

सिन्हा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में प्रधान सचिव थे। सरमा के विश्वासपात्र माने जाने वाले 1994 बैच के आईएएस अधिकारी सिन्हा को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के साथ-साथ परिवर्तन एवं विकास विभागों से सेवामुक्त कर दिया गया है।

आदेश में कहा गया है कि सिन्हा वित्त विभाग के प्रधान सचिव और असम भवन के अतिरिक्त प्रधान रेजीडेंट आयुक्त के तौर पर सेवाएं देना जारी रखेंगे।

कार्मिक विभाग द्वारा सोमवार रात जारी आदेश में कहा गया है कि पूर्व मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल के अतिरिक्त मुख्य सचिव रहे पवन कुमार बोर्थाकुर को परिवर्तन एवं विकास और सांस्कृतिक मामलों के विभाग में स्थानांतरित कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री बिस्व और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के 13 अन्य नेताओं ने सोमवार को मंत्री पद की शपथ ग्रहण की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Senior IAS officer Sameer Sinha appointed as Principal Secretary to Chief Minister of Assam

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे