लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर में वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने कोविड-19 संबंधी तैयारियों का जायजा लिया

By भाषा | Updated: April 9, 2021 20:26 IST

Open in App

जम्मू, नौ अप्रैल पिछले दो सप्ताह में कोरोना वायररस संक्रमण के मामलों में वृद्धि के बीच शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने कोविड-19 संबंधी तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही आरटी-पीसीआर जांच दर को बढ़ाने का आह्वान किया।

एक आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा कि वित्त आयुक्त (स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा) अटल दुल्लो ने विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर केंद्र शासित प्रदेश के अस्पतालों में ऑक्सीजन सहायता वाले एवं सामान्य बिस्तरों की उपलब्धता जैसे मुद्दों पर चर्चा की।

इस दौरान वित्त आयुक्त ने कहा कि आरटी-पीसीआर जांच क्षमता को प्रतिदिन 10,000 परीक्षण से अधिक तक बढ़ाया जाएगा।

प्रवक्ता ने कहा कि दुल्लो ने कश्मीर में कम से कम 18 ऑक्सीजन उत्पादन इकाइयों और जम्मू संभाग में पांच ऐसी इकाइयों के तत्काल संचालन का लक्ष्य रखा है।

दुल्लो ने दोनों ही संभागों के सरकारी अस्पतालों में इन सुविधाओं की निगरानी के लिए एक अधिकारी की नियुक्ति करने का भी निर्देश दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीकौन थीं आशा भोसले, 12000 से अधिक गाने रिकॉर्ड?, ‘अभी ना जाओ छोड़कर’?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: शिवाजी पार्क में होगा आशा भोसले का अंतिम संस्कार, सोमवार को दी जाएगी मुखाग्नि

बॉलीवुड चुस्कीदिग्गज गायिका और संगीत जगत की महान हस्ती आशा भोसले नहीं रहीं?, 92 साल में निधन

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Died: अलविदा 'आशा' जी, 92 वर्ष की आयु में आशा भोसले का निधन, संगीत जगत में शोक की लहर

ज़रा हटकेजब चोर खुद बन गया कैदी!, गाजियाबाद की चोरी वीडियो को देख आप भी कहेंगे- "भाई, रहने दे, तुझसे न हो पाए

भारत अधिक खबरें

भारतमहिला आरक्षण अधिनियमः 3 लाइन व्हिप?, लोकसभा-राज्यसभा के सभी भाजपा सदस्य 16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहे?

भारतकौन थीं सरोज पांडेय?

भारतपीएम मोदी ने आशा भोंसले की स्वास्थ्य को लेकर जताई गहरी चिंता, सीने में संक्रमण के बाद भर्ती सुरों की मलिका हुईं एडमिट

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना