लाइव न्यूज़ :

आखिर क्यों कांग्रेस से दूर और एआईएमआईएम के पास आ रहे मुसलमान?, दलवई ने कहा-जब भाजपा और आरएसएस नेताओं ने निशाना बनाया, तब साथ देती नहीं..

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 27, 2026 20:14 IST

मुंबई महापौर का पद समान्य वर्ग की महिला के लिए आरक्षित किए जाने पर दलवई ने कहा, ‘‘ आएसएस ब्राह्मणवादी है। सनातन धर्म का समर्थन करना ब्राह्मणवाद है। यहां तक ​​कि ब्राह्मण भी ब्राह्मणवाद के खिलाफ बोलते हैं। भाजपा की राजनीति ब्राह्मणवादी है और इसीलिए वह एक ब्राह्मण महिला को महापौर बनाना चाहती है।’’

Open in App
ठळक मुद्देआरएसएस के नेताओं ने मुसलमानों को निशाना बनाया, तब कांग्रेस मुसलमानों का साथ देती नहीं दिखाई दी।मुसलमानों को नज़रअंदाज़ कर रही है और इसीलिए मुसलमान भी कांग्रेस को नजरअंदाज कर रहे हैं।कांग्रेस की झोली में आ सकती थीं, जो 227 सदस्यों वाली बृहन्मुंबई महानगर पालिका में सिर्फ़ 24 सीट ही जीत पाई।

मुंबईः कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हुसैन दलवई ने मंगलवार को ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) को भारतीय जनता पार्टी की ‘‘बी टीम’’ करार दिया और महाराष्ट्र के हालिया निकाय चुनावों में असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व वाली पार्टी की सफलता का कारण कांग्रेस का मुसलमानों के साथ मज़बूती से खड़े न होना बताया। राज्यसभा के पूर्व सदस्य दलवई ने कहा कि एआईएमआईएम को इसलिए अच्छी खासी संख्या में वोट मिले, क्योंकि जब भाजपा और आरएसएस के नेताओं ने मुसलमानों को निशाना बनाया, तब कांग्रेस मुसलमानों का साथ देती नहीं दिखाई दी।

दलवई ने कहा, ‘‘ यह कांग्रेस की गलती है। पार्टी मुसलमानों को नज़रअंदाज़ कर रही है और इसीलिए मुसलमान भी कांग्रेस को नजरअंदाज कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा कि मुंबई में एआईएमआईएम ने जो आठ सीट जीती हैं, वे कांग्रेस की झोली में आ सकती थीं, जो 227 सदस्यों वाली बृहन्मुंबई महानगर पालिका में सिर्फ़ 24 सीट ही जीत पाई।

उन्होंने कहा कि जब मुसलमानों के साथ अन्याय होता है, तो कांग्रेस को उनके साथ मजबूती से खड़ा होना चाहिए, और समुदाय सुरक्षा की आस में एआईएमआईएम का रुख कर रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘ मुसलमानों को यह समझना चाहिए कि वे सिर्फ़ धर्मनिरपेक्ष पार्टियों के साथ ही सुरक्षित हैं।"

मुंबई महापौर का पद समान्य वर्ग की महिला के लिए आरक्षित किए जाने संबंधी एक सवाल के जवाब में दलवई ने कहा, ‘‘ आएसएस ब्राह्मणवादी है। सनातन धर्म का समर्थन करना ब्राह्मणवाद है। यहां तक ​​कि ब्राह्मण भी ब्राह्मणवाद के खिलाफ बोलते हैं। भाजपा की राजनीति ब्राह्मणवादी है और इसीलिए वह एक ब्राह्मण महिला को महापौर बनाना चाहती है।’’

टॅग्स :बृहन्मुंबई महानगरपालिकामहाराष्ट्रऑल इंडिया मजलिस -ए -इत्तेहादुल मुस्लिमीनअसदुद्दीन ओवैसीमल्लिकार्जुन खड़गेराहुल गांधीमुंबईआरएसएसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए