लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और आठ बार के विधायक आर्यदन मोहम्मद का 87 की उम्र में निधन

By भाषा | Updated: September 25, 2022 09:59 IST

मोहम्मद केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ई के नयनार के नेतृत्व वाली पहली सरकार में मंत्री भी थे। उन्होंने एके एंटनी और ओमन चांडी के नेतृत्व वाली सरकारों में भी मंत्री पद संभाला था।

Open in App
ठळक मुद्देआर्यदन मोहम्मद पिछले एक हफ्ते से आईसीयू (सघन चिकित्सा इकाई) में भर्ती थे।मोहम्मद का अंतिम संस्कार सोमवार को सुबह नौ बजे किया जाएगा। 

कोझिकोडः कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और आठ बार के विधायक आर्यदन मोहम्मद का रविवार को कोझिकोड में निधन हो गया। वह 87 वर्ष के थे। तीन बार मंत्री रहे मोहम्मद का पिछले एक सप्ताह से कोझिकोड के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। उन्होंने 1977 से 2011 तक आठ बार केरल के नीलांबुर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था।

मोहम्मद केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ई के नयनार के नेतृत्व वाली पहली सरकार में मंत्री भी थे। उन्होंने एके एंटनी और ओमन चांडी के नेतृत्व वाली सरकारों में भी मंत्री पद संभाला था। मोहम्मद के बेटे आर्यदन शौकत ने संवाददाताओं से कहा, “मेरे पिता का पार्थिव शरीर रविवार को नीलांबुर ले जाया जाएगा, जहां आम लोग उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर सकते हैं।

वह (मोहम्मद) पिछले एक हफ्ते से आईसीयू (सघन चिकित्सा इकाई) में भर्ती थे।” शौकत ने बताया कि मोहम्मद का अंतिम संस्कार सोमवार को सुबह नौ बजे किया जाएगा। 

टॅग्स :कांग्रेसकोझिकोड
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील