लाइव न्यूज़ :

महबूबा को समन भेजना केंद्र की ‘बदले की भावना’ की राजनीति का हिस्सा : पीडीपी

By भाषा | Updated: March 6, 2021 22:21 IST

Open in App

श्रीनगर, छह मार्च पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) ने शनिवार को कहा कि प्रवर्तन निदेशालय द्वारा इसके अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती को समन भेजना केंद्र की ‘‘बदले की’’ राजनीति का हिस्सा है और कहा कि इस तरह के हथकंडों से संवैधानिक अधिकार बहाल करने के जम्मू-कश्मीर के लोगों की इच्छा कमजोर नहीं होगी।

पार्टी ने कहा, ‘‘ईडी का समन जम्मू-कश्मीर के लोगों और नेतृत्व के साथ जोर-जबर्दस्ती करने का एक और षड्यंत्र है ताकि क्षेत्र में असहमति को कुचला जा सके और जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जा और राज्य की पुनर्बहाली की मांग को दबाया जा सके।’’

पीडीपी नेता गुलाम नबी लोन हंजूरा ने एक बयान में कहा, ‘‘इस तरह के हथकंडे से संवैधानिक दर्जा बहाल करने की हमारी मांग कमजोर नहीं होगी। भाजपा की विचारधारा एवं विभाजनकारी राजनीति का विरोध करने वालों को ऐसी ही कीमत चुकानी पड़ती है।’’

हंजूरा ने भाजपा पर आरोप लगाए कि विपक्ष के नेताओं को विभिन्न एजेंसियों के माध्यम से निशाना बनाया जा रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि प्रवर्तन निदेशालय ने धनशोधन के एक मामले में 15 मार्च को पूछताछ के लिए शुक्रवार को मुफ्ती को समन भेजा था।

एक वर्ष तक हिरासत में रहने के बाद पिछले वर्ष रिहा की गई 60 वर्षीय पीडीपी नेता को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ईडी मुख्यालय में पेश होने के लिए समन भेजा गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

भारत अधिक खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा