लाइव न्यूज़ :

AIMIM ने भारतीय मुसलमान के दिमाग में जहर घोला, संजय राउत बोले-औकात में रहिए, महाराष्ट्र में आपका कद क्या है?

By भाषा | Updated: February 21, 2020 19:53 IST

शिवसेना के नेता संजय राउत ने कहा, ‘‘महाराष्ट्र में शिवसेना सत्ता में है और इसलिए वह संयम बरत रही है।’’ राउत ने कहा, ‘‘महाराष्ट्र में आपका कद क्या है? राज्य के मुसलमान एमवीए सरकार के साथ हैं। एआईएमआईएम भारतीय मुसलमानों को बार-बार गुमराह कर रही है और उनके दिमाग में जहर घोलने की कोशिश कर रही है। यदि इस तरह के बयान बार-बार दिए गए, तो शिवसेना भी उसी भाषा में जवाब देगी।’’

Open in App
ठळक मुद्देराउत ने दिल्ली में संवाददाताओं से कहा, ‘‘आपको देश में मुसलमानों का नेता बनने का अधिकार किसने दिया है।’’राकांपा प्रवक्ता एवं महाराष्ट्र में अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री नवाब मलिक ने भी पठान के बयानों की निंदा की।

शिवसेना के नेता संजय राउत ने अखिल भारतीय मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल-मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) पर भारतीय मुसलमानों को बार-बार गुमराह करने और उनके दिमाग में जहर घोलने का शुक्रवार को आरोप लगाया।

एआईएमआईएम नेता वारिस पठान ने कर्नाटक में एक रैली को संबोधित करते हुए कथित रूप से कहा था कि 15 करोड़ मुसलमान 100 करोड़ पर भारी पड़ सकते हैं। पठान के इसी बयान के मद्देनजर राउत का बयान आया है।

राउत ने दिल्ली में संवाददाताओं से कहा, ‘‘आपको देश में मुसलमानों का नेता बनने का अधिकार किसने दिया है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘महाराष्ट्र में शिवसेना सत्ता में है और इसलिए वह संयम बरत रही है।’’ राउत ने कहा, ‘‘महाराष्ट्र में आपका कद क्या है? राज्य के मुसलमान एमवीए सरकार के साथ हैं। एआईएमआईएम भारतीय मुसलमानों को बार-बार गुमराह कर रही है और उनके दिमाग में जहर घोलने की कोशिश कर रही है। यदि इस तरह के बयान बार-बार दिए गए, तो शिवसेना भी उसी भाषा में जवाब देगी।’’

राकांपा प्रवक्ता एवं महाराष्ट्र में अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री नवाब मलिक ने भी पठान के बयानों की निंदा की। उन्होंने कहा, ‘‘हम पठान के विभाजनकारी एवं भड़काऊ बयानों की निंदा करते हैं। क्या साम्प्रदायिक बयान देने के लिए एआईएमआईएम और भाजपा ने मैच फिक्सिंग कर रखी है।’’

पठान ने 16 फरवरी को उत्तरी कर्नाटक के कलबुर्गी में सीएए विरोधी रैली को संबोधित करते हुए कथित तौर पर ये बयान दिये थे। पठान को यह बोलते हुए सुना जा सकता है, ‘‘हमें साथ चलना होगा। हमें आजादी लेनी होगी। जो चीजें मांगने से नहीं मिलती, हमें छीननी होगी।’’

वह कहते सुने जा सकते हैं, ‘‘अब वक्त आ गया है। हमें बोला कि मां-बहनों को आगे भेज दिया और खुद कंबल में बैठ गये। अभी तो सिर्फ शेरनियां बाहर निकली हैं और तुम्हारे पसीने छूट गये। समझ लो, हम लोग साथ आ गये तो क्या होगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘(हम) 15 करोड़ हैं, लेकिन 100 करोड़ पर भारी हैं। यह बात याद रख लेना।’’ पठान दिल्ली के शाहीन बाग में सीएए के खिलाफ प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं की आलोचनाओं की ओर इशारा कर रहे थे। 

टॅग्स :मुंबईउद्धव ठाकरेएआईएमआईएमअसदुद्दीन ओवैसीसंजय राउतभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)शरद पवारकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब