लाइव न्यूज़ :

कश्मीर की तस्वीर के इस चेहरे को भी जरूर देखें

By सुरेश डुग्गर | Updated: July 9, 2019 23:05 IST

कश्मीर में हालात 1990 के दशक के बन चुके हैं इससे कोई इंकार नहीं करता है। तब भी आतंकी भीड़ का हिस्सा बन कर हमले किया करते थे और अब भी वैसा होने लगा है।

Open in App

कश्मीर में 30 सालों से जिन सुरक्षाकर्मियों पर कश्मीरी अवाम पर अत्याचार ढहाने और पेलैट गन जैसे घातक साबित हो रहे हथियारों से उन्हें अंधा बनाने के आरोप लगते रहे हैं, जरा उन सुरक्षाकर्मियों की परिस्थितियों पर भी एक नजर दौड़ाई जाए तो तस्वीर का दूसरा चेहरा भी आपको नजर आएगा।

इन सुरक्षाकर्मियों की जिन्दगी कोई आसान नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि चाहे कोई माने या न माने पर कश्मीर में इतने सालों से हालात युद्धग्रस्त वाले ही हैं जहां कब और कहां से आतंकी हमला, गोलियों की बौछार हो जाए और अब पथराव शुरू हो जाए कोई नहीं जानता।

हालांकि आतंकी हमलों से निपटने की ट्रेनिंग उन्हें अलग से नहीं लेनी पड़ती है क्योंकि वह उनके प्रशिक्षण का हिस्सा ही बना दिया गया है पर पत्थरबाजों से निपटने का प्रशिक्षण उनके लिए अब बहुत जरूरी इसलिए हो गया है क्योंकि कश्मीर में हालात 1990 के दशक के बन चुके हैं इससे कोई इंकार नहीं करता है। तब भी आतंकी भीड़ का हिस्सा बन कर हमले किया करते थे और अब भी वैसा होने लगा है।

ऐसे में कश्मीरी अवाम, पत्थरबाजों और भीड़ में छुपे हुए आतंकियों से निपटना सुरक्षाबलों के लिए बहुत ही कठिन हो चुका है। वे भीड़ को तितर बितर करने की खातिर लाठीचार्ज और आंसू गैसे के गोलों का विकल्प सबसे पहले इस्तेमाल करते हैं। पर कश्मीर के आतंकवाद और हिंसक प्रदर्शनों के सिलसिले में यह विकल्प अब पुराने हो गए हैं क्योंकि इनका कोई असर ही नजर नहीं आता है। ऐसे में अंत में वे पैलेट गन का ही इस्तेमाल करने को मजबूर होते हैं।

तड़के 4 बजे ही जिन सुरक्षाकर्मियों को ड्यूटी में लगा दिया जाता हो और फिर सारा दिन और सारी रात खतरे के साए में समय काटने वालों की दशा क्या हो सकती है आप अंदाजा भी नहीं लगा सकते हैं। ऐसा भी नहीं है कि ताजा हिंसक प्रदर्शनों में सिर्फ कश्मीरी अवाम ही जख्मी हो रही हो बल्कि पिछले एक साल में जो 4 हजार के करीब जख्मी हुए हैं उनमें आधा आंकड़ा विभिन्न सुरक्षाबलों का है। इसमें केरिपुब और जम्मू कश्मीर पुलिस के जवान सबसे ज्यादा हैं। इनमें से कई प्रदर्शनकारियों की पीटाई के भी शिकार हैं। उनकी पीटाई इसलिए हुई क्योंकि वे हिंसक प्रदर्शनकारियों के हाथ लग गए थे।

अगर कश्मीर में जारी आतंकवाद और हिंसक प्रदर्शनों की तस्वीर का दूसरा पहलू देखें तो आतंकवाद की परिस्थितियों के कारण बड़ी संख्या में कश्मीरी अवसाद का षिकार हो रहे हैं। और हालात की एक कड़वी सच्चाई यह भी है कि सुरक्षाकर्मी भी डिप्रेशन का शिकार होने लगे हैं। सबसे अधिक डिप्रैशन का शिकार केरिपुब के जवान हुए हैं और यह भी एक सच है कि सेना के जवान भी अवसाद से नहीं बचे हैं।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरकश्मीर मुठभेड़भारतीय सेनाजम्मू
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos