लाइव न्यूज़ :

नोएडा में बॉल पेन बनाने वाली फैक्ट्री में लगी आग, एक की मौत

By भाषा | Updated: August 10, 2020 09:48 IST

इस घटना में वहां तैनात सिक्योरिटी गार्ड की जलकर मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देइस घटना में गार्ड संदीप कुमार (23 वर्ष) की जलकर मौत हो गई हैपुलिस आग लगने के कारणों का पता कर रही है

नोएडा के थाना फेस-3 क्षेत्र के सेक्टर 63 में स्थित बॉल पेन बनाने वाली एक फैक्ट्री में रविवार रात दो बजे आग लग गई। आग की सूचना पाकर दमकल विभाग की 13 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस घटना में वहां तैनात सिक्योरिटी गार्ड की जलकर मौत हो गई।

मुख्य दमकल अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि थाना फेस- 3 क्षेत्र के एच-90, सेक्टर 63 में एच. एम. ट्विस्ट कंटेनर प्राइवेट लिमिटेड के नाम से बॉल पेन बनाने की फैक्ट्री है। उन्होंने बताया कि फैक्ट्री में रविवार देर रात दो बजे आग लग गई। आग इमारत के तीनों तल पर फैल गयी। उन्होंने बताया कि इस घटना में गार्ड संदीप कुमार (23 वर्ष) पुत्र राकेश कुमार निवासी ग्राम सफीपुर थाना जगतापुर जनपद बहराइच आग की चपेट में आ गया तथा झुलसने से उसकी मौत हो गयी।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। सिंह ने बताया कि फॉरेंसिक विभाग की टीम मौके पर पहुंची है। आग की सूचना पाकर जिला प्रशासन व पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। दमकल विभाग व पुलिस के अधिकारी इस बात की भी जांच कर रहे हैं कि आग बुझाने के उपकरण घटना के समय काम कर रहे थे या नहीं। 

टॅग्स :भीषण आगअग्नि दुर्घटनानॉएडा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाकुंभ के वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक पक्षों पर विचार रखे, केसी त्यागी ने सामाजिक समरसता पर बल दिया

भारतDelhi: भजनपुरा में घर में खड़ी बाइक में लगी आग, जान बचाने के लिए पहली मंजिल से कूदे 4 लोग, हुए घायल

भारतNoida International Airport: जेवर एयरपोर्ट का आगाज, नोएडा ही नहीं इन शहरों को मिलेगा लाभ; जानें पूरी डिटेल

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

कारोबारनोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा: उड़ानें कब से शुरू होंगी? किन-किन जगहों से जुड़ेंगी? जेवर विमानन केंद्र के बारे में पूरी लिस्ट देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप