लाइव न्यूज़ :

26 जनवरी पर आतंकी हमले की आशंका, खुफिया एजेंसियों ने फिर जारी किया अलर्ट

By रामदीप मिश्रा | Updated: January 25, 2018 11:26 IST

खुफिया एजेंसियों ने आगाह किया है कि आतंकी लाउडस्पीकर और एम्पलिफायर में आईईडी लोड कर विस्फोट कर सकते हैं। इसके अलावा टॉर्च, परफ्यूम बॉटल, खिलौनों को भी धमाकों के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

Open in App

इस साल गणतंत्र दिवस पर आसियान देशों के प्रमुख भारत के मेहमान हैं, जिनकी सुरक्षा को लेकर खुफिया एजेंसियों ने एक और ताजा अलर्ट जारी किया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वैसे तो सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियों ने संवेदनशील जगहों पर और सुरक्षा मजबूत करने के लिए कहा है।

ताजा अलर्ट में जिन संवेदनशील जगहों का जिक्र किया गया है उनमें जामा मस्जिद का इलाका, मजनूं का टीला, कृष्णा नगर, बाटला हाउस, अर्जुन नगर और दिल्ली-एनसीआर की अवैध कॉलोनियां शामिल हैं।

खुफिया एजेंसियों ने आगाह किया है कि आतंकी लाउडस्पीकर और एम्पलिफायर में आईईडी लोड कर विस्फोट कर सकते हैं। इसके अलावा टॉर्च, परफ्यूम बॉटल, खिलौनों को भी धमाकों के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

इससे पहले खुफिया एजेंसियों ने दिल्ली में 3 संदिग्ध आतंकी छिपे होने की एक कॉल इंटरसेप्ट की थी, जिसके बाद राजधानी में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया था। एजेंसियों ने दिल्ली के जामा मस्जिद इलाके में 3 संदिग्ध आतंकी छिपे होने की बात कही थी।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में गृह मंत्रालय ने भी एक अलर्ट जारी किया था, जिसमें दिल्ली समेत कई राज्यों की पुलिस को अलर्ट पर रहने के लिए कहा गया था। गृह मंत्रालय अलर्ट के जरिए कहा था कि इस साल आतंकी संगठन ड्रोन के माध्यम से किसी बड़े आतंकी हमले को अंजाम देने की साजिश रच रहे हैं।

बता दें, आसियान देशों के प्रमुख 25 जनवरी को आसियान-भारत स्मारक शिखर सम्मेलन में रहे हैं। इनमें इंडोनेशिया, मलेशिया, फिलीपींस, सिंगापुर, थाईलैंड, ब्रुनेई, कंबोडिया, लाओस, म्यांमार, वियतनाम हैं। 

टॅग्स :गणतंत्र दिवसदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया