लाइव न्यूज़ :

जानें CJI रंजन गोगोई के साथ आम लोगों के सेल्फी लेने के बाद क्यों बढ़ी सुरक्षा एजेंसियों की मुसीबत, बुलाई गई हाई लेवल मीटिंग

By एएनआई | Updated: October 9, 2019 18:18 IST

उच्चस्तरीय बैठक के बाद सभी सुरक्षा एजेंसियों को कहा गया है कि वे सीजेआई के काफिले की सुरक्षा सुनिश्चित करें और या तो एक क्लोज प्रॉक्सिमिटी टीम या फिर क्लोज रिंग टीम तैनात की जाए।

Open in App
ठळक मुद्देCJI रंजन गोगोई की सुरक्षा इन दिनों कई एजेंसियों के लिए चिंता विषय बन गई है।इन दिनों सीजेआई की सुरक्षा काफी कमजोर हो गई है। दिल्ली पुलिस के जॉइंट सीपी (सुरक्षा) आई डी शुक्ला की तरफ से जारी लेटर के मुताबिक, 'चर्चा के दौरान यह मुद्दा उठाया गया कि एक पॉइंट पर आकर दिल्ली पुलिस की सुरक्षा इतनी कमजोर हो जाती है कि कोई भी सीजेआई के पास

चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की सुरक्षा इन दिनों कई एजेंसियों के लिए चिंता विषय बन गई है। दरअसल, हाल ही में दिनों में आम पब्लिक सीजेआई के पास आकर सेल्फी लेते दिखे हैं। इसके बाद से इन घटनाओं ने सीजेआई की सुरक्षा को लेकर चिंता पैदा कर दी है। जिसके चलते इस मुद्दे को लेकर गृह मंत्रालय, विदेश मंत्रालय, खुफिया ब्यूरो और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने उच्चस्तरीय बैठक की है।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक इस बैठक के दौरान इस पर विचार किया गया कि इन दिनों सीजेआई की सुरक्षा काफी कमजोर हो गई है। दिल्ली पुलिस के जॉइंट सीपी (सुरक्षा) आई डी शुक्ला की तरफ से जारी लेटर के मुताबिक, 'चर्चा के दौरान यह मुद्दा उठाया गया कि एक पॉइंट पर आकर दिल्ली पुलिस की सुरक्षा इतनी कमजोर हो जाती है कि कोई भी सीजेआई के पास आ सकता है और उनके साथ सेल्फी ले सकता है। इसकी सराहना नहीं होनी चाहिए, बल्कि इसे तुरंत रोकने की जरूरत है।'

उच्चस्तरीय बैठक के बाद सभी सुरक्षा एजेंसियों को कहा गया है कि वे सीजेआई के काफिले की सुरक्षा सुनिश्चित करें और या तो एक क्लोज प्रॉक्सिमिटी टीम या फिर क्लोज रिंग टीम तैनात की जाए। लेटर के मुताबिक, 'मौजूदा सुरक्षा की स्थिति को देखते हुए यह जरूरी है कि इससे जुड़ी सभी एजेंसियां सभी उच्च-पदस्थ गणमान्य हस्तियों की फुलप्रूफ सुरक्षा सुनिश्चित करें।'

टॅग्स :जस्टिस रंजन गोगोईसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए