लाइव न्यूज़ :

Secunderabad fire: बिल्डिंग मालिक के खिलाफ दर्ज हुई FIR, पीएम मोदी व राज्य सरकार ने मुआवजे की घोषणा की

By अनिल शर्मा | Updated: September 13, 2022 12:52 IST

गृह मंत्री मोहम्मद महमूद अली ने कहा, "दुर्भाग्य से, आठ लोगों की मौत हो गई (और) सभी घायल अस्पताल में भर्ती हैं, जिनमें से एक की हालत गंभीर है।

Open in App
ठळक मुद्दे इमारत के मालिक के खिलाफ पुलिस मामला दर्ज किया गया है जिसमें कल रात आग लग गई थी। हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई है जबकि 13 लोग घायल हैं।पीएम मोदी ने मृतक के परिवारों के लिए 2-2 लाख तो राज्य सरकार ने तीन तीन लाख मुआवजे की घोषणा की है।

हैदराबादः तेलंगाना के गृह मंत्री मोहम्मद महमूद अली ने कहा कि सिकंदराबाद में उस इमारत के मालिक के खिलाफ पुलिस मामला दर्ज किया गया है जिसमें कल रात आग लग गई थी। गौरतलब है कि सिकंदराबाद में आधी रात को इलेक्ट्रॉनिक बाइक के एक शोरूम में लगी आग उसके ऊपर बने होटल में फैल गई, जिसके कारण वहां ठहरी हुई एक महिला समेत आठ लोगों की मौत हो गई और 13 अन्य लोग घायल हो गए। पीएम मोदी ने आग लगने की इस घटना पर शोक व्यक्त किया और हादसे में जान गंवानेवाले परिवारों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से दो-दो लाख रुपए की मदद दिए जाने की घोषणा की।

गृह मंत्री मोहम्मद महमूद अली ने कहा, "दुर्भाग्य से, आठ लोगों की मौत हो गई (और) सभी घायल अस्पताल में भर्ती हैं, जिनमें से एक की हालत गंभीर है। उधर, मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने 3 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की। पुलिस ने बताया कि घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

सोमवार रात शोरूम में लगी आग उसके ऊपर बने ‘होटल रुबी प्राइड’ में फैल गई, जिसके कारण आठ लोगों की मौत हो गई। हैदराबाद के पुलिस आयुक्त सी वी आनंद ने कहा, ‘‘ऐसा प्रतीत होता है कि होटल की चार मंजिलों में 23 कमरे हैं। धुआं सीढ़ियों के रास्ते नीचे से ऊपर की ओर बढ़ा और अंतत: सभी मंजिलों में पहुंच गया।’’ आनंद ने कहा, ‘‘पहली और दूसरी मंजिल पर सो रहे कुछ लोग धुएं के बीच से होते हुए गलियारे में पहुंचे और दम घुटने से उनकी मौत हुई।’’

उन्होंने कहा कि इसका असल कारण दमकल विभाग की जांच के बाद पता चल पाएगा कि आग भूमिगत तल में शॉर्ट सर्किट या बैटरी चार्ज होने के कारण लगी या यह पहली मंजिल में स्थित स्कूटर शोरूम से लगी। अधिकारी ने कहा, ‘‘भूमिगत तल का इस्तेमाल आमतौर पर वाहनों को खड़ा करने के लिए किया जाना चाहिए- स्पष्ट रूप से, वे कुछ और कर रहे थे। यह जांच का विषय है।’’

बताया जा रहा है कि हादसे के समय होटल में करीब 24 लोग ठहरे हुए थे। दमकलकर्मियों ने इस बहुमंजिला इमारत में फंसे सात लोगों को बचा लिया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टीवी पर प्रसारित हो रहे वीडियो में कुछ लोग आग से स्वयं को बचाने की कोशिश में होटल की खिड़कियों से कूदने की कोशिश करते दिख रहे हैं। तेलंगाना के सूचना प्रौद्योगिकी एवं उद्योग मंत्री के टी रामाराव ने इस घटना पर शोक व्यक्त किया और एक बयान में कहा कि राज्य सरकार मृतकों के परिवारों को तीन-तीन लाख रुपये की अनुग्रह राशि देगी। 

भाषा इनपुट के साथ

टॅग्स :सिकंदराबादतेलंगानाआगअग्निकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारतDelhi: भजनपुरा में घर में खड़ी बाइक में लगी आग, जान बचाने के लिए पहली मंजिल से कूदे 4 लोग, हुए घायल

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया