लाइव न्यूज़ :

जी20 आयोजनों से पहले उत्तर-पूर्वी दिल्ली में धारा 144 लागू, जुलूस-रैली और जनसभा पर लगी रोक

By अंजली चौहान | Updated: May 26, 2023 11:16 IST

उत्तरी-पूर्वी दिल्ली में जी20 आयोजनों से पहले पुलिस ने धारा 144 लगाने का फैसला किया है। 2020 में हुए दंगों को देखते हुए ये फैसला लिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देजी20 कार्यक्रमों से पहले धारा 144 लागूउत्तरी-पूर्वी दिल्ली में पुलिस ने धारा 144 लगाने का फैसला कियासाल 2020 में इसी इलाके में सांप्रदायिक दंगे हुए थे

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में जी20 कार्यक्रमों से पहले दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। दिल्ली पुलिस ने पूर्वोत्तर दिल्ली में जी20 से पहले धारा 144 लागू कर दी है।

पुलिस द्वारा जारी नोटिस में कहा दया है कि उत्तर-पूर्वी दिल्ली जहां 2020 में धंगे हुए थे वहां धारा 144 लागू की जाती है। यह आदेश 10 अप्रैल को लागू किया गया था जिसे आगे भी जारी रखा जाएगा।

आदेश में आंदोलनकारियों या जनप्रतिनिधियों द्वारा गैरकानूनी गतिविधियों, मार्च, सड़कों और मार्गों को रोकना, किसी भी तरह की रैली या जुलूस निकालना और सार्वजनिक बैठक का आयोजन करना वर्जित है। 

गौरतलब है कि जी20 कार्यक्रमों के दौरान हिंसा या शांति भंग करने वाली किसी भी स्थिति से निपटने के लिए यह आदेश जारी किया गया है। पुलिस के अनुसार, ये आदेश अगले दो महीनों के लिए लागू किया गया है।

इसे जरूरत पड़ने पर आगे भी लागू किया जा सकता है। इस आदेश का उल्लंघन करना वालों पर भारतीय दंड संहिता की 1860 की धारा 188 के तहत दंडनीय कार्रवाई की जाएगी। 

2020 में दिल्ली में हुए थे दंगे

बता दें कि साल 2020 में उत्तरी पूर्वी दिल्ली में नागरिकता कानून के समर्थकों और विरोधिरयों के बीच संघर्ष के कारण दंगे भड़क उठे थे। इस साम्प्रदायिक दंगों के कारण इलाके में काफी तनाव फैल गया है।

दिल्ली के जाफराबाज, मौजपुर, बाबरपुर, घोंडा, चांदबाग, शिव विहार, यमुना विहार, भजनपुरा इलाकों में सांप्रदायिक हिंसा भड़ग गई थी। इस हिंसा में कम से कम 53  लोगों की जान चली गई थी और करीब 700 से अधिक लोग घायल हुए थे।

दंगे भड़कने के कारण निजी और सरकारी संपत्तियों को निशाना बनाया गया था। उग्र भीड़ से कई दुकानों, मकानों और वाहनों को पेट्रोल बम से फूंक दिया था।

दंगाईयों ने इस दौरान पुलिस बल पर पथराव भी किया था जिससे कारण कई पुलिस वाले भी जख्मी हो गए थे। दंगे के कारण राजधानी में राजनीति हलचल काफी तेज हो गई। पक्ष और विपक्ष के दल एक दूसरे पर दंगे को लेकर इल्जाम लगाने में जुट गए। 

टॅग्स :जी20दिल्लीदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

क्राइम अलर्टफेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर अमेरिका-ब्रिटेन के नागरिकों की फर्जी प्रोफाइल बनाकर ठगी, नाइजीरियाई नागरिक उचेनवा अरेस्ट, 3 मोबाइल और 4 सिम कार्ड बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी