लाइव न्यूज़ :

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले को देख यूपी के गाजियाबाद में धारा 144 लागू, महाराष्ट्र के कई शहरों में लॉकडाउन

By अनुराग आनंद | Updated: March 18, 2021 07:14 IST

बढ़ते कोरोना संक्रमण और त्योहार को देखते हुए नोएडा और गाजियाबाद में धारा 144 की अवधि बढ़ा दी है।

Open in App
ठळक मुद्देगाजियाबाद में धारा-144 को 10 मई की मध्यरात्रि तक के लिए बढ़ा दिया है।नोएडा में 30 अप्रैल तक धारा 144 के प्रतिबंध लागू किए गए हैं। 

गाजियाबाद: कोविड-19 के मामलों में वृद्धि को देखते हुए प्रशासन ने जिले में 10 मई तक धारा 144 लागू करने का निर्णय लिया है। बुधवार को जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय ने मीडिया से कहा कि वायरस के प्रसार को रोकने के लिए यह आदेश दिया गया है।

अधिकारियों ने कहा कि कोविड-19 निषिद्ध क्षेत्रों में लोगों को एकत्र होने की अनुमति नहीं होगी। पांडेय ने कहा कि होली पर भी प्रतिबंध जारी रहेंगे। एक तरफ जहां कई राज्यों में सरकार कोरोना से लड़ने के लिए सख्ती बरत रही है। वहीं, पश्चिम बंगाल व दूसरे चुनावी राज्यों में किसी तरह की सावधानी नहीं बरती जा रही है।

महाराष्ट्र व पंजाब में सावधानी बरती जा रही है-

हमने पाया कि महाराष्ट्र और पंजाब में स्कूल-कॉलेजों को बंद कर दिया गया है और यहां अपेक्षाकृत ज्यादा सख्ती बरती जा रही है। मध्य प्रदेश और गुजरात के कुछ शहरों में नाइट कर्फ्यू लगाया गया है। इसके अलावा बाकी राज्यों में स्थि‍ति पहले जैसी ही है। महाराष्ट्र की उद्धव सरकार ने पुणे, औरंगाबाद, नागपुर में पहले ही पाबंदियां लागू कर दी हैं। महाराष्‍ट्र और पंजाब के बाद गुजरात में भी बढ़ते मामलों के कारण स्‍कूलों में एक बार फिर ताला लगना शुरू हो गया है।

हरियाणा में भी कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों की वजह से स्कूल बंद होंगे-

कोरोना के फिर से बढ़ते मामले को देखते हुए हरियाणा सरकार ने अहम फैसला लिया है। हरियाणा में अगले शैक्षिक सत्र से 1057 मिडिल और प्राइमरी स्‍कूल बंद हो जाएंगे। प्रदेश में 25 से कम छात्रों वाले 743 प्राथमिक स्कूल नए शैक्षिक सत्र में बंद होंगे। इसके साथ ही कम विद्यार्थियों वाले 314 मिडिल स्‍कूलों को भी आसपास के विद्यालयों में समायोजित किया जाएगा।

(एजेंसी इनपुट)

टॅग्स :कोरोना वायरसगाज़ियाबादनॉएडामहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी