लाइव न्यूज़ :

Shri Ramayana Yatra Train 2022: 24 अगस्त को चलने वाली दूसरी रामायण यात्रा ट्रेन रद्द, IRCTC ने क्या कहा...

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 22, 2022 20:26 IST

Shri Ramayana Yatra Train 2022: 24 अगस्त को चलने वाली दूसरी रामायण यात्रा ट्रेन अब यात्रियों की संख्या कम होने के कारण रद्द कर दी गई है। भारत गौरव के तहत रामायण सीरीज की यह दूसरी ट्रेन थी

Open in App
ठळक मुद्देइंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) ने भारत गौरव के तहत रामायण सीरीज की यह दूसरी ट्रेन थी।भारतीय रेलवे ने 22 फरवरी को दिल्ली से श्री रामायण यात्रा स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू किया था। दिल्ली सफदरजंग रेलवे स्टेशन से शुरू होकर यह यात्रा 19 रात्रि और 20 दिन में संपूर्ण होती।

Shri Ramayana Yatra Train 2022: भारत गौरव ट्रेन पर आधारित दूसरी रामायण सर्किट रेल यात्रा को रद्द कर दिया गया है। ट्रेन जो 24 अगस्त को चलने वाली थी, यात्रियों की कम संख्या के कारण अब रद्द कर दी गई है। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) ने भारत गौरव के तहत रामायण सीरीज की यह दूसरी ट्रेन थी।

भारतीय रेलवे ने 22 फरवरी को दिल्ली से श्री रामायण यात्रा स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू किया था। श्री रामायण यात्रा विशेष ट्रेन धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए आईआरसीटीसी की श्री रामायण यात्रा यात्राओं की श्रृंखला का हिस्सा है। रामायण सर्किट रेलयात्रा दिल्ली सफदरजंग रेलवे स्टेशन से शुरू होकर यह यात्रा 19 रात्रि और 20 दिन में संपूर्ण होती।

पहले की भांति ट्रेन भगवान राम से जुड़े स्थलों जैसे अयोध्या, सीतामढ़ी, जनकपुर, बक्सर, काशी, प्रयागराज, चित्रकूट, नासिक, हंपी, रामेश्वरम, कांचीपुरम एवं भद्राचलम का दर्शन कराती। कुल 600 यात्रियों के लिए शुद्ध शाकाहारी भोजन के साथ सफर का आनंद लेने की सुविधा थी।

एक व्यक्ति के ठहरने पर पैकेज का मूल्य रुपये 84 हजार, दो/तीन लोगों के साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य 73,500 रुपये प्रति व्यक्ति था। एक बच्चे के लिए पैकेज का मूल्य रुपये 67,200 रुपये था। पैकेज में यात्रा के दौरान नाश्ता, दोपहर एवं रात्रि का शाकाहारी भोजन, बसों द्वारा स्थानीय यात्रा तथा रात्रि विश्राम के दौरान होटलों में ठहरने की कमफर्ट क्लास एवं सुपिरियर क्लास के कमरों की भी सुविधा थी।

टॅग्स :भारतीय रेलआगराअयोध्याउत्तर प्रदेशमध्य प्रदेशबिहारनेपालछत्तीसगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष