लाइव न्यूज़ :

नवंबर के तीसरे सप्ताह में पंजाब में किया जाएगा दूसरा सीरो सर्वेक्षण

By भाषा | Updated: November 10, 2020 21:01 IST

Open in App

चंडीगढ़, 10 नवंबर पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने राज्य में कोरोना वायरस के प्रसार का आकलन करने के लिए एक व्यापक क्षेत्र में दूसरा सीरो सर्वेक्षण करने की मंगलवार को मंजूरी दे दी।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार नवंबर के तीसरे सप्ताह में आम लोगों के बीच से किन्हीं 4800 लोगों पर सर्वेक्षण किया जाएगा। उसका परिणाम महीने के आखिर तक आने की संभावना है।

एक डिजिटल कोविड-19 समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री निषिद्ध क्षेत्रों के बाहर सार्स कोव-2 के प्रसार की सीमा का पता लगाने की जरूरत संबंधी स्वास्थ्य विशेषज्ञों की राय से सहमत थे। इसके विपरीत पहला सीरो सर्वेक्षण अगस्त में पांच जिलों में निषिद्ध क्षेत्रों में किया गया था।

विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘दूसरे सर्वे में 12 जिलों के 120 क्लस्टरों (60 गावं एवं 60 शहरी वार्ड से) से 40-40 बालिगों के नमूने लिये जायेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत