लाइव न्यूज़ :

आज से शुरू होगा बजट सत्र का दूसरा चरण शुरू, सरकार को घेरने के लिए विपक्ष की रणनीति तैयार

By अंजली चौहान | Updated: March 13, 2023 09:44 IST

जानकारी के मुताबिक, विपक्ष सोमवार को बजट सत्र में सरकार को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहता। विपक्ष मूल्य वृद्धि, अडानी समूल, एलपीजी के बढ़ते दाम, केंद्रीय एजेंसियों द्वारा तमाम नेताओं के घर छापेमारी, किसानों के मुद्दों और राज्यों में राज्यपाल के हस्तक्षेप जैसे मुद्दे मुख्य रूप से उठाएंगे जाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देसंसद में आज बजट सत्र का दूसरा चरण होगा शुरू बजट सत्र शुरू होने से पहले होगी विपक्ष की बैठक कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यालय में बुलाई गई बैठक

नई दिल्ली: संसद में बजट सत्र का आज दूसरा चरण शुरू होने वाला है। 13 मार्च से शुरू होकर ये सत्र 6 अप्रैल तक चलेगा। संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण की कार्यवाही शुरू होने से पहले विपक्ष आज रणनीति तैयार करने के लिए बैठक करेगा।

आज विपक्षी दल कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यालय में रणनीति को लेकर विस्तृत चर्चा करेंगे। बताया जा रहा है कि ये बैठक करीब सुबह 10 बजे शुरू की जाएगी। बैठक में संघीय एजेंसियों के कथित दुरुपयोग और जोखिम जैसे विवादास्पद मुद्दों पर सरकार को घेरने के लिए विपक्ष योजना बनायेगा। संसद में विपक्ष अडानी समूह के मुद्दे को भी उठायेगा। 

गौरतलब है कि विपक्षी पार्टियों की इस बैठक में तृणमूल कांग्रेस शामिल नहीं होगी। जानकारी के मुताबिक, विपक्ष सोमवार को बजट सत्र में सरकार को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहता। विपक्ष मूल्य वृद्धि, अडानी समूल, एलपीजी के बढ़ते दाम, केंद्रीय एजेंसियों द्वारा तमाम नेताओं के घर छापेमारी, किसानों के मुद्दों और राज्यों में राज्यपाल के हस्तक्षेप जैसे मुद्दे मुख्य रूप से उठाएंगे जाएंगे।

सरकार को घेरने के लिए विपक्षी पार्टियां एक विचारधारा को लेकर चलने के लिए साथ जुड़ना चाहती है इसलिए कांग्रेस ने तमाम पार्टियों को अपने साथ बैठक के लिए बुलाया है। 

अप्रैल तक चलने वाले बजट सत्र में कांग्रेस पार्टी सभी विपक्षी दलों को एक करके कई मुद्दों को लेकर सरकार को घरेना चाहती है। ऐसे में कांग्रेस समान विचारधारा वाली पार्टियों का समर्थन पाने के लिए यह बैठक कर रही है। विपक्ष के कुछ प्रमुख मुद्दे हैं जिन्हें लेकर आज संसद में जबरदस्त हंगामा हो सकता है।

सबसे पहले तो अडानी समूह के मुद्दे को उठाया जाएगा। दरअसल, विपक्ष सरकार से मांग कर रहा है कि अडानी समूह पर लगे शेयरों की कीमत में हेराफेरी को लेकर आरोप लगा है, जिसकी जांच की मांग विपक्ष कर रहा है।

वहीं, हाल ही में राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार पर जांच एजेंसियों का शिकंजा कसा है। इस मुद्दे को लेकर विपक्ष जांच एजेंसियों का सरकार द्वारा गलत इस्तेमाल का आरोप लगाया है। विपक्ष जोरदार हंगामे के साथ सदन की कार्यवाही में बाधा डालने का काम करेगा। 

टॅग्स :बजटदिल्लीमोदी सरकारकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत