लाइव न्यूज़ :

मूर्तिकार कनक मूर्ति का कोविड-19 से निधन

By भाषा | Updated: May 13, 2021 17:55 IST

Open in App

बेंगलुरु, 13 मई सुप्रसिद्ध मूर्तिकार कनक मूर्ति का कोविड-19 की वजह से यहां के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। उनके पारिवारिक सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि 79 वर्षीय कनक मूर्ति में कुछ दिन पहले कोरोना वायरस से संक्रमण के लक्षण दिखे थे और वह गृह पृथकवास में थीं।

सूत्रों ने बताया कि स्थिति खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर उन्होंने अंतिम सांस ली।

उन्होंने बताया कि कनक के परिवार में उनके पति नरायण मूर्ति और बेटी सुमति हैं।

मूर्ति का जन्म गडग जिले के ब्राह्मण परिवार में हुआ था और उन्होंने पुरुषों के प्रभुत्व वाले क्षेत्र में अलग पहचान बनाई थी।

कन्नड विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष टीएस नागबहराना ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि कनक मूर्ति ने जब मूर्तिकला को पेशे के रूप में लेने का फैसला किया तब उनका विरोध हुआ लेकिन उनकी प्रतिबद्धता एवं जुनून को देखते हुए गुरु वादीराज ने शिक्षा दी।

उन्होंने कहा कि बेंगलुरु के लालबाग में कन्नड साहित्यकार कुवेम्पु की प्रतिमा, विश्वेश्वरैया संग्रहालय के बाहर राइट बंधुओं की प्रतिमा, गंगुबाई हंगल, भीमसेन जोशी और केएम मुंशी की प्रतिमाएं उनकी कला का उदाहरण है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

भारत अधिक खबरें

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुलेः 200वें जयंती, भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक

भारतBaramati Bypoll 2026: राजनीतिक पतन के बाद बारामती में समर्थन

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई