लाइव न्यूज़ :

विज्ञान को समाधान आधारित, जन केंद्रित होना चाहिए: हर्षवर्धन

By भाषा | Updated: February 28, 2021 20:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 फरवरी विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री हर्षवर्धन ने रविवार को कहा कि मौलिक एवं ‘ट्रांसलेशनल’ विज्ञान महत्वपूर्ण है, लेकिन इसे समाधान आधारित और जन केंद्रित होना चाहिए।

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हर्षवर्धन ने कहा कि यह लोगों की समस्याएं हैं, जिनपर अनुसंधान को आगे बढ़ाते हुए बौद्धिक कौशल का मार्गदर्शन करना चाहिए।

उन्होंने कहा, '' हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि मौलिक एवं ‘ट्रांसलेशनल’ विज्ञान महत्वपूर्ण है, लेकिन इसे समाधान आधारित और जन केंद्रित होना चाहिए।।'' गौरतलब है कि ट्रांसलेशनल विज्ञान के जरिए वैज्ञानिक खोजों के व्यवहारिक उपयोग पर जोर दिया जाता है।

महान वैज्ञानिक सी. वी. रमन की जयंती के मौके पर राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है।

वर्ष 2021-22 के लिए बजट में इस क्षेत्र के लिए किए गए प्रावधानों का उल्लेख करते हुए हर्षवर्धन ने कहा कि सभी वैज्ञानिक मंत्रालयों के बजट में 30 फीसदी की वृद्धि की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटPBKS vs SRH: पंजाब किंग्स के लिए बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने दूसरा सबसे तेज अर्धशतक जड़ा

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

क्रिकेटबाबर आज़म PSL में 4000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज़ बने

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?

भारतबांका राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसरः क्लासरूम में आपत्तिजनक थे छात्र और छात्रा?, आग की तरह अफवाह फैली, जमकर नारेबाजी

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में 13 अप्रैल को कैबिनेट की आखिरी बैठक?, 14 को इस्तीफा देंगे सीएम नीतीश कुमार, चिराग पासवान ने कहा- मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं?

भारतपश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार आएगी, हमें पूरा विश्वास?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-ममता दीदी का जाना तय, गुंडागर्दी, हिंसा बहुत बढ़ी, वीडियो

भारतनशा तस्कर सुधार जाओ नहीं तो पासपोर्ट, आधार कार्ड होंगे रद्द?, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा- घर और संपत्ति करेंगे जब्त

भारतनीतीश कुमार के बाद?, मीडिया में कई नाम, पीएम मोदी और अमित शाह को पता, सीएम कौन?, सम्राट चौधरी के नाम पर आलाकमान सहमत नहीं?

भारतअसम में चुनाव समाप्त होने के बाद खाटू श्याम मंदिर पहुंचे हिमंता बिस्वा सरमा?, कहा-एनडीए को भारी बहुमत, 126 में से 100 सीट जीतेंगे?, वीडियो