लाइव न्यूज़ :

Breaking News: हरियाणा में 27 जुलाई से खुलेंगे स्कूल, कॉलेज 31 जुलाई तक रहेंगे बंद

By स्वाति सिंह | Updated: July 1, 2020 17:29 IST

हरियाणा में कोविड-19 से चार और लोगों की मौत हो गई और 338 नये मामले सामने आये हैं। इसी बीच हरियाणा सरकार ने राज्य में 27 जुलाई से स्कूल को खोलने का फैसला लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा सरकार ने राज्य में 27 जुलाई से स्कूल को खोलने का फैसला लिया विश्वविद्यालय और कॉलेज 31 जुलाई तक बंद रहेंगे। 

नई दिल्ली: कोरोना के प्रकोप के बीच हरियाणा सरकार ने राज्य में 27 जुलाई से स्कूल को खोलने का फैसला लिया है। हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने बुधवार को कहा गया है कि 1 जुलाई से 26 जुलाई तक घोषित किए गए गर्मियों की छुट्टियों के खत्म होने के बाद 27 जुलाई को स्कूल खुलेंगे। जबकि, विश्वविद्यालय और कॉलेज 31 जुलाई तक बंद रहेंगे। 

वहीं, बीते दिनों हरियाणा सरकार ने फैसला किया था कि अगले महीने उच्च शिक्षा और तकनीकी शिक्षा की परीक्षाएं नहीं होंगी और छात्रों को आंतरिक मूल्यांकन और पूर्व की परीक्षाओं के आधार पर अगले सेमेस्टर में प्रोन्नत किया जाएगा। 

शिक्षा मंत्री ने बयान में कहा था कि अगर विश्वविद्यालय चाहें और उनकी तैयारी हो एवं साधन हो तो वे ऑनलाइन परीक्षा करा सकते हैं, लेकिन यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि सभी छात्र ऐसी परीक्षा दे सकें। मंत्री ने कहा कि विभिन्न सेमेस्टर के छात्रों को आंतरिक मूल्यांकन और पूर्व की परीक्षाओं के आधार पर अगले सेमेस्टर में प्रोन्नत किया जाएगा। मूल्यांकन में दोनों श्रेणियों की 50-50 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी। 

हरियाणा में कोरोना वायरस से चार और लोगों की मौत

हरियाणा में कोविड-19 से चार और लोगों की मौत हो गई और 338 नये मामले सामने आये हैं। राज्य स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार राज्य में मृतकों की संख्या 236 पहुंच गई और संक्रमितों की संख्या 14,548 हो गई है। संक्रमण से बुरी तरह प्रभावित फरीदाबाद और गुड़गांव जिलों में क्रमश: दो और एक व्यक्ति की मौत हो गई। बुलेटिन के अनुसार पलवल में एक और व्यक्ति की संक्रमण से मौत होने के साथ ही मृतक संख्या 236 पहुंच गई। राज्य में अभी 4,340 मरीजों का इलाज चल रहा है और 9,972 को स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। राज्य में मंगलवार को स्वस्थ होने की दर 68.55 प्रतिशत है। फरीदाबाद में मंगलवार को संक्रमण के 143 नए मामले, गुड़गांव में 87, रोहतक में 28, करनाल में 20 और कैथल में 11 मामले सामने आए हैं।

टॅग्स :हरियाणाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos