लाइव न्यूज़ :

नगालैंड में छठी और उससे ऊपर की कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए विद्यालय खोले गये

By भाषा | Updated: February 8, 2021 19:06 IST

Open in App

कोहिमा, आठ फरवरी नगालैंड में कोविड-19 महामारी के चलते पिछले साल मार्च से बंद विद्यालय सोमवार को छठी से बारहवीं तक की कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए खुल गये।

प्रधान निदेशक (स्कूली शिक्षा) शनवास सी ने बताया कि सरकारी एवं निजी विद्यालयों को अध्यापकों, विद्यार्थियों एवं कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सरकार द्वारा मानक संचालक प्रक्रिया का पालन करना होगा।

उन्होंने कहा कि सरकारी विद्यालयों में विद्यार्थियों को कोविड-19 किट दिये गये हैं।

उन्होंने कहा ‘‘लोगों ने छठी और उससे ऊपर की कक्षाओं के वास्ते विद्यालयों को खोले जाने का स्वागत किया है।’’

मानक संचालन प्रक्रिया के हिसाब से विद्यालयों ने हर कक्षा में पंजीकरण एवं बुनियादी ढांचे के हिसाब से एक एक दिन छोड़कर कक्षाओं की समय सारिणी बनायी है।

नियमित रूप से हाथ होने के अलावा कक्षाओं में विद्यार्थियों के बीच दूरी बनाने के लिए डेस्क और बेंचों को उसी हिसाब से लगाया गया है।

प्रधान निदेशक ने कहा कि वर्तमान व्यवस्था एक महीने तक चलेगी और जब यह पक्का हो जाएगा कि विद्यालय मानक संचालन प्रक्रिया का पालन कर रहे हैं और यदि वहां कोविड- 19 का कोई भी मामला सामने नहीं आता है तब विभाग पांचवीं और उसके नीचे की कक्षाओं की बहाली पर गौर करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन