लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में 19 महीने बाद आठवीं कक्षा के छात्रों के लिए स्कूल खुले

By भाषा | Updated: November 1, 2021 10:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक नवंबर राष्ट्रीय राजधानी में करीब 19 महीने बाद सोमवार को आठवीं तक के छात्रों के लिए कई स्कूल 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खुल गए। कोविड-19 के कारण मार्च 2020 से स्कूलों में कक्षाएं बंद कर दी गई थीं। नौंवी से 12वीं तक के छात्रों के लिए स्कूल सितंबर में खुल गए थे।

कई निजी स्कूल हालांकि दिवाली के बाद स्कूल परिसर में कक्षाएं शुरू करेंगे।

स्कूलों के सोमवार को खुलने पर छात्र मास्क पहने नजर आए। स्कूल में प्रवेश तथा निकास के समय उचित दूरी बनाए रखने के लिए स्वयंसेवक तैनात किए गए हैं और छात्रों की ‘थर्मल’ जांच की जा रही है ।

इस बीच, दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पूर्वी दिल्ली के विनोद नगर में राजकीय सर्वोदय विद्यालय पहुंचे और छात्रों के साथ बातचीत की।

दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने पिछले हफ्ते घोषणा की थी कि एक नवंबर से स्कूल परिसर में कक्षाएं खुलेंगी, कक्षाएं ऑनलाइन तथा, ऑफलाइन यानी परिसर में, दोनों प्रकार से चलेंगी। डीडीएमए ने यह भी कहा था कि स्कूलों को यह सुनिश्चित करना होगा कि एक समय में एक कक्षा में 50 प्रतिशत से अधिक छात्र न हों और किसी भी छात्र को परिसर में आने के लिए मजबूर न किया जाए।

कोविड-19 के मामले कम होने के मद्देनजर सितंबर में नौवीं से 12वीं कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए स्कूल खोले गये थे। हालांकि, मार्च 2020 के बाद से पहली बार आठवीं तक के छात्रों के लिए कक्षाएं स्कूल परिसर में हो रही हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब