लाइव न्यूज़ :

स्कूल भर्ती अनियमितता: बंगाल सरकार ने सीबीआई जांच के खिलाफ उच्च न्यायालय की खंड पीठ में अपील की

By भाषा | Updated: November 23, 2021 20:47 IST

Open in App

कोलकाता, 23 नवंबर पश्चिम बंगाल सरकार ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के विद्यालयों में ‘ग्रुप डी’ के कर्मियों की नियुक्ति में कथित अनियमितताओं की सीबीआई जांच के कलकत्ता उच्च न्यायालय की एकल पीठ के आदेश को चुनौती देते हुए मंगलवार को खंडपीठ के समक्ष एक अपील दायर की।

न्यायमूर्ति हरीश टंडन की अध्यक्षता वाली खंडपीठ के समक्ष बुधवार को अपील पर सुनवाई होने की संभावना है। राज्य सरकार के वकीलों ने पीठ से अनुरोध किया कि अपील की तत्काल सुनवाई की जाए।

न्यायमूर्ति अभिजीत गंगोपाध्याय की एकल पीठ ने राज्य के स्कूल सेवा आयोग (एसएससी) की कथित सिफारिश पर पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के तहत सहायता प्राप्त/प्रायोजित विद्यालयों में कथित अनियमितता की जांच कराने का और इसमें पैसों के लेनदेन का पता लगाने के लिए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को जांच करने का सोमवार को आदेश दिया था।

नौकरी पाने की कोशिश करने वाले कुछ उम्मीदवारों की एक याचिका पर यह आदेश जारी किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा ने स्टाफ सदस्य पर बरसे, जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान