लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में भारी बारिश से कई जिलों में स्कूल बंद, बहुत लोगों की हो चुकी है मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 3, 2019 10:54 IST

राज्य में उत्तर-पूर्व मानसून तेज होने के कारण, बारिश के कहर का खामियाजा भुगत रहे तूतीकोरिन, कुड्डालोर और तिरुनेलवेली जिलों में राहत शिविरों में लगभग 1,000 लोगों को रखा गया है।

Open in App

तमिलनाडु में भारी बारिश का कहर जारी है। अभी तक बहुत से लोगों की मौत हो चुकी है। सड़कों से लेकर घरों में पानी भर गया है। आवागमन ठप्प है। वहीं, प्रशासन ने कई जिलों में स्कूलों की छुट्टी कर दिया है। समाचार एजेंसी के मुताबिक जिला प्रशासन द्वारा शिवगंगा के सभी स्कूलों में आज के लिए अवकाश घोषित किया गया।

इससे पहले तमिलनाडु सरकार ने सोमवार को बताया कि राज्य में 29 नवंबर से हुई बारिश से जुड़ी घटनाओं में 25 लोगों की मौत हो गई है। इनमें 17 ऐसे लोग शामिल हैं, जिनकी कोयम्बटूर के पास मेट्टुपलयम के नादुर गांव में एक दीवार गिरने से मौत हो गई।राज्य में उत्तर-पूर्व मानसून तेज होने के कारण, बारिश के कहर का खामियाजा भुगत रहे तूतीकोरिन, कुड्डालोर और तिरुनेलवेली जिलों में राहत शिविरों में लगभग 1,000 लोगों को रखा गया है। मूसलाधार बारिश के कारण चेन्नई के कुछ निचले इलाके और निकटवर्ती चेंगलपेट और कांचीपुरम जिले में बाढ़ की समस्या खड़ी हो गई है।

मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने स्थिति का जायजा लेने के लिए उपमुख्यमंत्री ओ पन्नीरसेल्वम और अन्य कैबिनेट मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने जलाशयों की निगरानी के आदेश दिए हैं, जिनमें से कई या तो पूर्ण रूप से भर गए हैं या तेजी से भर रहे हैं।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि 29 नवंबर से एक दिसंबर के बीच बारिश से जुड़ी घटनाओं में आठ लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा, सोमवार को कोयंबटूर में एक दीवार ढहने से 17 लोग मारे गए, जिससे मरने वाले की कुल संख्या 25 हो गई है।

टॅग्स :तमिलनाडुमौसम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu and Kashmir: मार्च के महीने में जम्मू-कश्मीर में 43% बारिश की कमी, लगातार 7वीं बार सर्दियों के मौसम में सूखे का असर

कारोबारकश्मीर मौसमः ताजा बारिश और बर्फ से राहत, गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, ईद के दिन बाजार में रौनक?

भारत8 मार्च 2020 के बाद 21 मार्च 2026?, पिछले 6 वर्षों में मार्च का सबसे ठंडा दिन दर्ज, दिल्ली-एनसीआर में कोहरा, वीडियो

कारोबार5 से 6 इंच ताजा बर्फ?, गुलमर्ग में बर्फबारी जारी, पर्यटक खुश और किसान खुशहाल?, ढलान, सड़क और छतों पर बर्फ की चादर

भारतदिल्ली, हरियाणा और नोएडा में 4 दिन में दूसरी बार भारी बारिश और अटल सुरंग पर ताजा हिमपात, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे